हांगकांग, 25 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सीईओ क्लब नेटवर्क के सीईओ और संस्थापक डॉ. तारिक अहमद नाजमी ने पुष्टि किया कि संयुक्त अरब अमीरात ने विदेशी निवेश के लिए एक गंतव्य और वैश्विक व्यापार के लिए एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में अपनी वैश्विक नेतृत्व स्थिति को मजबूत किया है।
एशियन फाइनेंशियल फोरम (AFF) में अपनी भागीदारी के मौके पर बोलते हुए नाजमी ने अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को बताया कि यूएई दुनिया भर के निवेशकों और कंपनियों के लिए एक आदर्श कारोबारी माहौल प्रदान करता है। वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट के बावजूद यह विदेशी निवेश आकर्षित करने में अपना वैश्विक आकर्षण बनाए रखने में सफल रहा है।
उन्होंने बताया कि यूएई को अपने अद्वितीय आकर्षण कारकों, एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र और निवेश और पूंजी के लिए एक पसंदीदा वैश्विक गंतव्य के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के कारण आगामी सालों में और अधिक महत्वपूर्ण विदेशी निवेश आकर्षित करने की उम्मीद है।
यूएई ने पिछले साल नई विदेशी निवेश परियोजनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की, जो 2022 की तुलना में 28 फीसदी अधिक है। इसने अमेरिका के बाद दुनिया भर में नई विदेशी निवेश परियोजनाओं में दूसरी सबसे बड़ी वैश्विक वृद्धि दर्ज की। व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह में 18 फीसदी की गिरावट के बावजूद ऐसा हुआ।
नाजमी ने यूएई व्यापार प्रतिनिधिमंडल के रूप में AFF में अपनी भागीदारी पर प्रकाश डाला, जिसका उद्देश्य एक प्रमुख वित्तीय मंच पर सहयोग और निवेश के अवसरों का पता लगाना है। उन्होंने वैश्विक वित्तीय विकास के बारे में सीखने और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने में यूएई व्यापार और वित्तीय क्षेत्रों के लिए मंच के महत्व पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने यूएई में साझेदारी और परियोजनाएं स्थापित करने में अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों और निवेशकों की रुचि पर भी ध्यान दिया।
अनुवाद - पी मिश्र.