यूएई के नेताओं ने भारत के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

अबू धाबी, 26 जनवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई संदेश भेजा है।

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान ने भी इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा है।

अनुवाद - पी मिश्र.