अबू धाबी, 27 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने गाजा पट्टी पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के प्रारंभिक फैसलों का स्वागत किया, जिसमें गाजा में नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए अनंतिम उपाय करने और किसी भी बयान या प्रथाओं को रोकने और पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ नरसंहार करने के लिए प्रत्यक्ष और सार्वजनिक उकसावे को दंडित करने की मांग की गई है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में जोर देकर कहा कि यूएई ICJ के फैसले का स्वागत करता है, जिसका उद्देश्य इजराइली उल्लंघनों को रोकने और फिलिस्तीनियों को सुरक्षा प्रदान करना है।
मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि यूएई दक्षिण अफ्रीका के प्रयासों की प्रशंसा करता है और नागरिकों के लिए सुरक्षा प्रदान करने और मानवीय व राहत सहायता के प्रवेश और वितरण को तत्काल, निरंतर और बिना किसी बाधा के सुनिश्चित करने के महत्व की पुष्टि करता है। मंत्रालय ने आगे जानमाल के नुकसान से बचने और कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में स्थिति को भड़काने से रोकने का भी आग्रह किया। इसके अलावा इसने एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के साथ दो-राज्य समाधान प्राप्त करने के महत्व को दोहराया।
अनुवाद - पी मिश्र.