शारजाह विश्वविद्यालय (UoS) से संबद्ध शारजाह एकेडमी फॉर एस्ट्रोनॉमी, स्पेस साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SAASST) ने युवाओं को यूएई की अंतरिक्ष आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के बारे में बताने, प्रगति और समृद्धि की दिशा में मार्ग सुनिश्चित करने के लिए "अंतरिक्ष सहयोग का भविष्य: गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए अगली पीढ़ी को तैयार करना" शीर्षक से एक पैनल चर्चा का आयोजन किया।
यह पहल चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन को विकसित करने और स्थापित करने की परियोजना में यूएई के शामिल होने की हालिया घोषणा के अनुरूप आयोजित की गई थी। पैनल चर्चा में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA), अबू धाबी में अमेरिकी दूतावास और दुबई में इसके महावाणिज्य दूतावास का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमंडल की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
UoS के चांसलर और SAASST के महानिदेशक प्रोफेसर हामिद एम.के. अल नैमी ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में यूएई के दृष्टिकोण के अनुरूप खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए संचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा चांसलर ने शारजाह-सैट-1 उपग्रह के प्रक्षेपण और नई प्रौद्योगिकियों और प्रोजेक्टर से सुसज्जित नव विकसित शारजाह तारामंडल सहित SAASST की हालिया उपलब्धियों को संबोधित किया।
उन्होंने खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष कानून, खगोल भौतिकी और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में मास्टर और पीएचडी कार्यक्रमों की पेशकश के माध्यम से अंतरिक्ष, खगोल विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।
वहीं, अमेरिकी मिशन की सार्वजनिक मामलों की अधिकारी दलेया उद्दीन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर अंतरिक्ष उद्योग को बढ़ावा देने और आगे बढ़ाने में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए संयुक्त अरब अमीरात, विशेष रूप से शारजाह विश्वविद्यालय और खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शारजाह अकादमी की उपलब्धियों की प्रशंसा की।
पैनल चर्चा का संचालन अमेरिकी मिशन के सार्वजनिक मामलों के अधिकारी दलेया उद्दीन ने किया, जिसमें नासा के प्रतिष्ठित प्रतिभागियों में गेटवे प्रोग्राम मैनेजर और सीन फुलर, गेटवे इंटरनेशनल पार्टनर मैनेजर डॉ. जॉन ओलानसेन साथ ही SAASST में अंतरिक्ष विज्ञान विभाग से एक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी इंजीनियर यूसुफ फारूख शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग के महत्व और चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन में यूएई के योगदान सहित कई विषयों पर चर्चा की गई।
चर्चा गेटवे परियोजना में सार्वजनिक और निजी भागीदारी की भूमिका पर भी हुई, जो लूनर स्टेशन के लिए नासा का पदनाम है और साथ ही गेटवे कार्यक्रम के लिए मानव संचालन, अंतरिक्ष यान प्रणोदन और स्वायत्त सटीक लैंडिंग सिस्टम के विकास को आकार देने के अनुभवों पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त सत्र में SAASST की प्रदर्शनियों और क्षेत्र में विशेषज्ञों द्वारा आयोजित वैज्ञानिक गतिविधियों के उपयोग के माध्यम से विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों, व्याख्यानों और कार्यशालाओं के संचालन के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और अन्वेषण में क्षमता निर्माण और सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई।
अनुवाद - पी मिश्र.