यूएई और कांगो के राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

अबू धाबी, 27 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने कांगो के राष्ट्रपति महामहिम फेलिक्स त्सेसेकेदी के साथ टेलीफोन पर बात की।

बाचतीच में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई और दोनों देशों व उनके नागरिकों की सतत विकास महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए आगे सहयोग के अवसरों की खोज की गई।

हिज हाइनेस ने राष्ट्रपति त्सेसेकेदी को हाल के चुनावों के दौरान राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी और कामना किया कि वह अपने देश का नेतृत्व करने और अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में निरंतर सफलता प्राप्त करते रहें।

कांगो के राष्ट्रपति ने अपने राष्ट्र और उसके नागरिकों के प्रति व्यक्त की गई बधाई और गर्मजोशी भरी भावनाओं के लिए हिज हाइनेस को धन्यवाद दिया। उन्होंने यूएई के साथ डीआरसी के संबंधों को सहयोगात्मक रूप से मजबूत करने और विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जिससे दोनों देशों को पारस्परिक रूप से लाभ हो।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर भी चर्चा की।

अनुवाद - पी मिश्र.