शारजाह इस्लामिक बैंक अपने ग्राहकों को 'Noqodi' प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने में सक्षम बनाया

शारजाह, 28 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- शारजाह इस्लामिक बैंक (SIB) ने एक प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी और इमाराटेक ग्रुप के स्वामित्व वाले भुगतान गेटवे Noqodi के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस सहयोग का उद्देश्य SIB के कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत व्यावसायिक ग्राहकों के लिए उपलब्ध डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक भुगतान पेशकशों में उल्लेखनीय सुधार करना है।

समझौते पर SIB मुख्यालय में दोनों संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में SIB के मुख्य परिचालन अधिकारी हाकम अबू जारौर और Noqodi के महाप्रबंधक ज़ाही कल्लब ने हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के माध्यम से SIB के व्यावसायिक ग्राहकों को विभिन्न सेवाओं और उत्पादों में निर्बाध शुल्क भुगतान के लिए डिजिटल भुगतान समाधानों की व्यापक रेंज तक पहुंच प्राप्त होगी।

अबू जारौर ने कहा, “यह हमारे ग्राहकों को नवोन्मेषी डिजिटल समाधानों तक उनकी पहुंच को सुविधाजनक बनाने और उनके दिन-प्रतिदिन के वाणिज्यिक संचालन को सरल बनाने में निरंतर सहयोग में योगदान देता है। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को तेज़ और सुविधाजनक भुगतान विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करना है, जो उन्हें इस क्षेत्र में उच्च विशेषज्ञता और दक्षता वाली कंपनियों और प्लेटफार्मों के सहयोग से अपने भुगतान को दक्षता और आसानी से प्रबंधित और ट्रैक करने की अनुमति देता है।”

ज़ाही कल्लब ने कहा, “Noqodi में हम बैंकों के साथ रणनीतिक सहयोग के माध्यम से निर्बाध डिजिटल भुगतान अनुभव तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शारजाह इस्लामिक बैंक के साथ हमारी साझेदारी व्यवसायों के लिए वित्तीय सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करती है।”

अनुवाद - पी मिश्र.