काहिरा, 28 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- काहिरा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के 55वें वार्षिक संस्करण में अपनी भागीदारी के रूप में शारजाह पुस्तक प्राधिकरण (SBA) 70 भाग लेने वाले देशों के प्रकाशकों और अन्य उद्योग पेशेवरों को शारजाह और यूएई के जीवंत सांस्कृतिक और साहित्यिक परिदृश्य में नई विकास के बारे में सूचित करने के लिए कई बैठकों, पुस्तक लॉन्च और चर्चाओं का नेतृत्व कर रहा है।
"Creating Knowledge, Preserving the Word" थीम पर आधारित यह पुस्तक मेला 24 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा और SBA ने 'शारजाह के सांस्कृतिक प्रोजेक्ट' के तहत प्रमुख वर्तमान और आगामी पहलों को उजागर करने का अवसर लिया है, जिसकी कल्पना प्रकाशन उद्योग के सतत विकास को बढ़ावा देने के साथ साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए समुदाय के प्रेम को बढ़ावा देने के लिए सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और शारजाह के शासक महामहिम डॉ. शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी ने की है।
SBA मंडप में अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और प्रमुख लेखकों के अलावा मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली और मिस्र के संस्कृति मंत्री निवेन एल-किलानी का स्वागत किया गया।
शारजाह के शासक की ओर से अल अमेरी ने मिस्र और अरब दुनिया में संस्कृति को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका की मान्यता में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को सुल्तान ऑफ हिस्ट्री इनसाइक्लोपीडिया की एक हस्ताक्षरित प्रति प्रस्तुत की, जो हिज हाइनेस द्वारा लिखी गई 84वीं कृति है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति अल-सिसी की ओर से उपहार स्वीकार करते हुए इस बहुमूल्य उपहार के लिए आभार और प्रंशसा व्यक्त की। अल अमेरी ने प्रधानमंत्री और संस्कृति मंत्री को दो-दो हस्ताक्षरित प्रतियां भी भेंट कीं।
मिस्र के प्रधानमंत्री ने अरब संस्कृति को समृद्ध करने और अरब विरासत और वैश्विक संस्कृतियों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में शारजाह शासक के प्रभावशाली योगदान की प्रंशसा की। उन्होंने अरब दुनिया के भीतर ज्ञान और रचनात्मक क्षेत्रों में निवेश करके समुदायों का उत्थान करने वाली अभिनव सांस्कृतिक पहल की सराहना की। वहीं, संस्कृति मंत्री ने मेले के इस संस्करण में यूएई की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कला और साहित्य में सांस्कृतिक सहयोग और आदान-प्रदान में निरंतर वृद्धि को भी रेखांकित किया, जो इन संबंधों को मजबूत कर रहा है।
अहमद अल अमेरी ने पुष्टि किया कि काहिरा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला प्रकाशकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है और शेख डॉ. सुल्तान अल कासिमी के दृष्टिकोण से निर्देशित शारजाह उन संस्थानों और आयोजनों का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो न केवल अरब दुनिया में बल्कि विश्व स्तर पर ज्ञान, शिक्षा और संस्कृति का सहयोग करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अरब रचनात्मक उद्योगों की उन्नति के लिए चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों और विस्तारित संयुक्त कार्य की आवश्यकता है, जिससे एक व्यापक अरब सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो जो सतत विकास में योगदान देने में सक्षम समाजों के निर्माण के लिए प्रकाशन, अनुवाद और लेखकत्व से परे हो।
70 देशों के प्रकाशकों के साथ जुड़ाव
अपनी भागीदारी के रूप में SBA पुस्तक मेले में भाग लेने वाले 70 देशों के प्रकाशकों को एक स्वागत योग्य मंच प्रदान कर रहा है, जो सहयोग और संचार के लिए अमूल्य अवसर प्रदान करता है जो शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं। लगातार तीन वर्षों तक दुनिया के सबसे बड़े पुस्तक मेले के रूप में मान्यता प्राप्त इस आयोजन में प्रकाशक सम्मेलन, पुस्तकालय सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय वितरक सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण घटक शामिल हैं। ये मंच प्रकाशन और अनुवाद अधिकारों की खरीद और बिक्री से जुड़े लेनदेन और साझेदारी की सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे पुस्तक उद्योग में हितधारकों और पाठकों के बीच ज्ञान के वैश्विक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है।
इसके अतिरिक्त प्राधिकरण शारजाह चिल्ड्रन्स रीडिंग फेस्टिवल का प्रदर्शन कर रहा है, जिसे वैज्ञानिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं के कौशल और प्रतिभा को पोषित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
अनुवाद - पी मिश्र.