गाजा, 26 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ऑपरेशन गैलेंट नाइट 3 के रूप में गाजा पट्टी में अमीरात रेड क्रीसेंट (ERC) टीम को गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय अस्पताल निदेशकों से एक चिकित्सा प्रतिनिधिमंडल मिला।
गाजा पट्टी में यूएई का व्यापक क्षेत्र अस्पताल, जो स्थानीय फिलिस्तीनियों को चिकित्सा उपचार और एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करता है, मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल को टीम की ब्रीफिंग का मुख्य विषय था।
ERC टीम ने अस्पताल की चिकित्सा और चिकित्सीय सेवाओं पर भी चर्चा की, जो गाजा पट्टी में खराब स्वास्थ्य स्थिति से पीड़ित गाजावासियों के लिए यूएई की चिकित्सा सहायता का हिस्सा है।
चिकित्सा प्रतिनिधिमंडल ने यूएई के प्रयासों के साथ गाजा के स्वास्थ्य क्षेत्र और अस्पतालों का सहयोग करने के लिए राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के अनुरूप फील्ड अस्पताल की स्थापना सहित चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न स्थितियों में फिलिस्तीनियों की मदद करने के लिए देश के दृढ़ मानवीय रुख की प्रशंसा करते हुए कहा यूएई हमेशा फिलिस्तीनी लोगों का एक प्रमुख समर्थक रहा है।
अस्पताल में सामान्य, बाल चिकित्सा और संवहनी सर्जरी जैसी विभिन्न सर्जरी के लिए ऑपरेटिंग रूम हैं। इसमें वयस्क और बाल गहन देखभाल कक्ष, एक एनेस्थीसिया विभाग और आंतरिक चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आर्थोपेडिक्स, मनोचिकित्सा, पारिवारिक चिकित्सा, बाल रोग और स्त्री रोग जैसे विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञ क्लीनिक भी हैं।
यह सहायक चिकित्सा सेवाएँ और सीटी और एक्स-रे सेवाएँ प्रदान करता है। इसमें विभिन्न परीक्षणों और परीक्षाओं के लिए नई उपकरणों के साथ एक फार्मेसी और एक प्रयोगशाला है, जो इसे सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय मानकों और प्रोटोकॉल के अनुरूप रोगियों और लाभार्थियों को पूर्ण उपचार प्रदान करने में सक्षम बनाती है।
अनुवाद - पी मिश्र.