शारजाह, 28 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- शारजाह के उप शासक और शारजाह मीडिया काउंसिल के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख सुल्तान बिन अहमद बिन सुल्तान अल कासिमी की उपस्थिति में शारजाह अमीरात ने आज अपनी नई पहचान लॉन्च की, जो इसकी सभी दृश्य और सांस्कृतिक विशेषताओं और इसकी विशिष्ट सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का प्रतीक है।
नई पहचान अल नूर द्वीप पर एक समारोह में लॉन्च की गई।
हिज हाइनेस शेख सुल्तान बिन अहमद ने कहा, “नई पहचान सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और शारजाह के शासक हिज हाइनेस डॉ. शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी की प्रज्ञ दृष्टि को दर्शाती है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ताकत की बदौलत शारजाह को वैश्विक स्तर पर अग्रणी अमीरात के रूप में स्थापित किया है।”
शेख सुल्तान ने बताया कि नई पहचान की शुरूआत अमीरात की भावना और सभी क्षेत्रों में आगे विस्तार करने की क्षमता के साथ शारजाह के निरंतर विकास को आगे बढ़ाने वाली शीर्ष सेवाएं और प्रोत्साहन प्रदान करने की क्षमता का प्रकटीकरण है।
उन्होंने कहा कि नई पहचान पर्यटन, रहन-सहन, काम, अध्ययन और निवेश के केंद्र के रूप में शारजाह के आकर्षण के अलावा उसकी ताकत और विशिष्ट विशेषताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई थी।
हिज हाइनेस शेख सुल्तान ने अल नूर द्वीप का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रदर्शनी मंडपों को देखा, जो कलात्मक प्रदर्शन के माध्यम से नई शारजाह पहचान के अर्थ और अर्थों पर प्रकाश डालते हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.