अबू धाबी, 29 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात ने जॉर्डन-सीरियाई सीमा के पास अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसके परिणामस्वरूप कई मौतें और घायल हुए हैं।
एक बयान में विदेश मंत्रालय ने जॉर्डन के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता की पुष्टि की, जो दोनों देशों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों और इसकी सुरक्षा व स्थिरता की रक्षा के लिए राज्य द्वारा उठाए गए सभी उपायों के लिए इसके समर्थन को दर्शाता है।
यूएई ने इस आपराधिक कृत्य की कड़ी निंदा की। साथ ही कहा कि हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को यह अस्वीकृत करता है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करके सुरक्षा और स्थिरता को कम करना है।
मंत्रालय ने अमेरिका की सरकार और लोगों तथा पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व सहानुभूति व्यक्त की और साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अनुवाद - पी मिश्र.