ADNOC गैस ने GAIL इंडिया लिमिटेड के साथ 10 साल के LNG आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए

अबू धाबी, 30 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ADNOC गैस पीएलसी ने आज भारत की अग्रणी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड को प्रति साल 0.5 मिलियन मीट्रिक टन (mmtpa) तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की आपूर्ति के लिए 10 साल के समझौते की घोषणा की।

यह समझौता ADNOC गैस की विशेष रूप से एशियाई LNG बाजार में बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को रेखांकित करता है और यूएई व भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करता है।

यह समझौता कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय LNG बिक्री समझौतों का अनुसरण करता है, जिनमें जापान पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन कंपनी लिमिटेड (JAPEX), टोटलएनर्जीज गैस एंड पावर, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) और पेट्रोचाइना इंटरनेशनल (PCI) शामिल हैं, जो पसंद के वैश्विक निर्यात भागीदार के रूप में ADNOC गैस की स्थिति को रेखांकित करते हैं।

दुनिया में प्राकृतिक गैस की दीर्घकालिक संरचनात्मक मांग में वृद्धि देखी जा रही है, जो एक न्यायसंगत और जिम्मेदार वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में एक महत्वपूर्ण ईंधन है।

ADNOC गैस उन निवेशों पर केंद्रित है, जो ग्राहकों की मांग के अनुरूप उसके व्यवसाय के लिए सतत विकास को बढ़ावा देंगे। 2023 में ADNOC गैस ने 9.4 बिलियन डॉलर (एईडी34.5 बिलियन) और 12 बिलियन डॉलर (एईडी44 बिलियन) के बीच मूल्य के कई LNG समझौतों पर हस्ताक्षर करते हुए एक मजबूत बिक्री गति बनाए रखी, जबकि प्राकृतिक गैस की स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिए खुद को स्थिति में लाने के लिए घरेलू स्तर पर निवेश करना जारी रखा।

ADNOC गैस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अहमद मोहम्मद अलेब्री ने कहा, “GAIL इंडिया के साथ यह दीर्घकालिक LNG आपूर्ति समझौता दुनिया भर में हमारे भागीदारों और ग्राहकों को विश्वसनीय और स्थायी ऊर्जा समाधान प्रदान करना जारी रखने की हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत ADNOC गैस के लिए एक प्रमुख बाजार बना हुआ है और यह नई आपूर्ति समझौता जिम्मेदार ऊर्जा खपत को बढ़ावा देने वाली दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए हमारे चल रहे समर्पण को रेखांकित करता है।”

अन्य जीवाश्म ईंधन की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन के साथ प्राकृतिक गैस एक संक्रमणकालीन ईंधन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह औद्योगिक मूल्य श्रृंखलाओं में एक महत्वपूर्ण कच्चे माल के रूप में भी कार्य करता है।

ADNOC गैस ADNOC के एकीकृत गैस मास्टरप्लान से उत्पन्न होने वाले अवसरों का लाभ उठाना जारी रखती है, जो यूएई में गैस मूल्य श्रृंखला के हर हिस्से को जोड़ती है, जिससे स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिए प्राकृतिक गैस की स्थायी और आर्थिक आपूर्ति सुनिश्चित होती है।

अनुवाद - पी मिश्र.