अब्दुल्ला बिन जायद ने लाजारिनी के साथ फोन पर बातचीत में UNRWA के लिए सहयोग की पुष्टि की

अबू धाबी, 30 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मामलों के मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने UNRWA के आयुक्त-जनरल फिलिप लाजारिनी के साथ फोन पर बातचीत में मध्य पूर्व में मौजूदा घटनाक्रम और निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) को उसके महान मानवीय कार्यों को पूरा करने में सहयोग देने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों पक्षों ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों को मानवीय, राहत और चिकित्सा सहायता की तत्काल, गहन, सुरक्षित और अबाधित डिलीवरी सुनिश्चित करने, जीवन की और हानि को रोकने और कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में स्थिति को खराब होने से बचाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

यूएई के शीर्ष राजनयिक ने UNRWA के लिए यूएई के समर्थन और मानवीय सहायता प्रदान करने और फिलिस्तीनी शरणार्थियों का सहयोग करने में इसकी भूमिका के महत्व की पुष्टि की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विशेष रूप से गाजा पट्टी में भाईचारे वाले फिलिस्तीनी लोगों के सामने आने वाली मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर UNRWA की भूमिका महत्वपूर्ण है, जहां दो मिलियन लोगों को UNRWA और अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता की सख्त जरूरत है।

उन्होंने अपने कुछ कर्मचारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए UNRWA की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

शेख अब्दुल्ला ने उन दाता देशों से भी आह्वान किया, जिन्होंने UNRWA को अपनी फंडिंग निलंबित कर दी है, ताकि वे इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार करें और एजेंसी को अपने मानवीय कार्यों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए सहायता प्रदान करना जारी रखें।

अनुवाद - पी मिश्र.