पेरिस, 30 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) में यूएई के स्थायी राजदूत अली अब्दुल्ला अल अली ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में संगठन के मुख्यालय में UNESCO के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया।
बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने दुनिया भर में संगठित कार्यक्रमों का सहयोग करने के लिए यूएई द्वारा अपनाई गई पहल के संबंध में यूएई और UNESCO के बीच अच्छी तरह से स्थापित साझेदारी की समीक्षा की। इन पहलों में इराक में 'रिवाइव द स्पिरिट ऑफ मोसुल' और संस्कृति और कला शिक्षा पर आगामी विश्व सम्मेलन सहित कई परियोजनाओं को लागू करना शामिल है, जो फरवरी में अबू धाबी में होगा।
अल अली ने शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में पहल के माध्यम से सतत विकास और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को सुदृढ़ करने के लिए UNESCO और उसके सदस्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के महत्व की पुष्टि की।
अनुवाद - पी मिश्र.