यूएई के राष्ट्रपति ने संघीय भौगोलिक सूचना केंद्र परियोजनाओं पर जानकारी दी

अबू धाबी, 30 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान को आज संघीय भौगोलिक सूचना केंद्र (FGIC) की प्रमुख पहलों और भविष्य की परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अबू धाबी के कसर अल बहर में हुई ब्रीफिंग के दौरान, हिज हाइनेस को अरबी और अंग्रेजी में यूएई के 'General Map' की एक प्रति प्रस्तुत की गई।

संघीय भौगोलिक सूचना केंद्र के अधिकारियों ने केंद्र की स्थापना के बाद से की गई कई प्रमुख पहलों की रूपरेखा तैयार की, जिसमें यूनियन एटलस भी शामिल है, जो एक अग्रणी परियोजना है जो विश्वसनीय स्थानिक भौगोलिक और सांख्यिकीय जानकारी का डेटाबेस प्रदान करती है। देश भर में विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने के इरादे से यूनियन एटलस यूएई की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डालता है और इसके इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का पता लगाता है।

ब्रीफिंग में शामिल अन्य FGIC परियोजनाओं में राष्ट्रीय भू-स्थानिक विशेषता कैटलॉग शामिल है, जो राष्ट्रीय स्थानिक ढांचे के भीतर प्रत्येक भौगोलिक विशेषता को परिभाषा और कोड प्रदान करता है।

बैठक के दौरान, हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने एक मूलभूत भौगोलिक सूचना प्रणाली और देश भर के क्षेत्रों को कवर करने वाले विस्तृत स्थानिक डेटा के प्रावधान के माध्यम से यूएई की विकास योजनाओं को बढ़ाने में केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। हिज हाइनेस ने अपने रणनीतिक साझेदारों के सहयोग से ऐसी जानकारी के लिए मानदंडों और विशिष्टताओं को मानकीकृत करने में केंद्र के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

राष्ट्रपति ने यूएई के आर्थिक, भौगोलिक और सामाजिक पहलुओं पर वैज्ञानिक अनुसंधान का सहयोग करने और देश भर में सभी स्थानिक भौगोलिक जानकारी के लिए आधिकारिक संदर्भ प्रदान करने के लिए केंद्र और उसके कर्मचारियों की प्रशंसा की।

प्रतिनिधिमंडल में केंद्र के निदेशक मंडल के अध्यक्ष महामहिम डॉ. खलीफा अल रुमिथि और केंद्र के महाप्रबंधक हमीद अल काबी शामिल थे। उन्होंने पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों की सेवा करने वाली केंद्र की परियोजनाओं और राष्ट्रीय पहलों का सहयोग करने में यूएई नेतृत्व की भूमिका के लिए प्रशंसा व्यक्त की।

अनुवाद - पी मिश्र.