राष्ट्रपति ने 52वें यूनियन दिवस समारोह में काम करने वाली टीम का स्वागत किया

अबू धाबी, 30 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने यूएई के 52वें यूनियन दिवस समारोह के आयोजन पर काम करने वाली टीम के सदस्यों से मुलाकात की।

अबू धाबी के कसर अल बहर में हुए स्वागत समारोह के दौरान, हिज हाइनेस ने विशेष राष्ट्रीय अवसर को सफल बनाने की दिशा में टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रतिनिधिमंडल ने आधिकारिक यूनियन दिवस कार्यक्रम के आयोजन में योगदान देने में अपनी खुशी व्यक्त की, जिसने देश की एकता में गर्व की भावनाओं को प्रतिबिंबित किया और इसकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाया।

टीम के सदस्यों ने यूएई यूनियन दिवस समारोह के सफल आयोजन के दौरान मिले सहयोग के लिए भी प्रशंसा व्यक्त की।

अनुवाद - पी मिश्र.