राफा, 31 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अमीरात रेड क्रीसेंट (ERC) यूएई द्वारा फिलिस्तीनी लोगों का सहयोग करने के लिए शुरू किए गए "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के रूप में गाजा पट्टी के लोगों को मानवीय सहायता वितरित करना जारी रखा है।
23 से 30 जनवरी के बीच ERC सफलतापूर्वक 609,314 लाभार्थियों तक पहुंच गया और भोजन पार्सल, स्वच्छता वस्तुओं से युक्त राहत किट और टेंट जैसी आवश्यक सहायता वितरित की।
इसके अतिरिक्त ERC ने राफा, खान यूनिस और सेंट्रल गवर्नरेट में विस्थापित लोगों को भोजन वितरित करने के लिए 17 चैरिटी रसोई संचालित की, जबकि कमी को दूर करने के लिए आटे के साथ बेकरी का भी सहयोग किया।
राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के तहत यूएई ने एकजुटता और सहयोग के मूल्यों को मूर्त रूप देते हुए गाजा में फिलिस्तीनी लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए नवंबर में "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान शुरू किया।
अनुवाद - पी मिश्र.