अबू धाबी वैश्विक ह्युमन फ्रेटरनिटी डॉक्युमेन्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा

अबू धाबी, 31 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म फॉर द स्टडी ऑफ इस्लाम के सहयोग से ट्रेंड्स रिसर्च एंड एडवाइजरी "PLURIEL" के चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

यह महत्वपूर्ण आयोजन सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्रालय के साथ साझेदारी में होगा, जो "विश्व शांति और सह-अस्तित्व के लिए मानव बंधुत्व पर दस्तावेज" की पांचवीं वर्षगांठ और मानव बंधुत्व के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के साथ मेल खाएगा।

4 फरवरी से शुरू होने वाला चार दिवसीय सम्मेलन, जिसका विषय "इस्लाम और मानव भाईचारा: सह-अस्तित्व पर अबू धाबी घोषणा का प्रभाव और संभावनाएं" है, अबू धाबी में ट्रेंड्स रिसर्च एंड एडवाइजरी के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन का उद्घाटन सहिष्णुता और सहअस्तित्व मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान द्वारा किया जाएगा और मुख्य सत्र में अल-अजहर के ग्रैंड इमाम महामहिम डॉ. अहमद अल-तैयब और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस द्वारा संबोधित किया जाएगा।

चार महाद्वीपों के 40 विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के 57 से अधिक वक्ताओं और अध्यक्षों के साथ सम्मेलन का लक्ष्य 12 सत्रों और पांच व्यावहारिक व्याख्यानों के माध्यम से समृद्ध चर्चाओं को सुविधाजनक बनाना है।

यह मुसलमानों और ईसाइयों के बीच वैश्विक सह-अस्तित्व पर पांच साल पहले डॉ. अहमद अल-तैयब और पोप फ्रांसिस द्वारा हस्ताक्षरित मानव भाईचारे पर दस्तावेज़ के प्रभाव का आकलन करने और इसकी भविष्य की संभावनाओं का पता लगाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

ट्रेंड्स रिसर्च एंड एडवाइजरी के सीईओ डॉ. मोहम्मद अब्दुल्ला अल-अली ने कहा कि सम्मेलन दस्तावेज़ के प्रभाव का पता लगाएगा और वैश्विक मानव भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक परिवर्तनों का विश्लेषण करेगा।

अनुवाद - पी मिश्र.