नहयान बिन मुबारक ने इब्राहीम फैमिली हाउस में ह्यूमन फ्रेटरनिटी मजलिस का उद्घाटन किया

अबू धाबी, 4 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने पहली ह्यूमन फ्रेटरनिटी मजलिस का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन आज मुस्लिम काउंसिल ऑफ एल्डर्स, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्रालय और ह्युमन फ्रेटर्निटी की उच्च समिति द्वारा अबू धाबी में अब्राहमिक फैमिली हाउस में किया गया था।

वैश्विक नेताओं, अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली आवाजों को प्रस्तुत करते हुए मजलिस मानवीय एकजुटता की अनिवार्यता और एक स्थायी भविष्य के निर्माण पर केंद्रित संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया, जिस पर अल अजहर के ग्रैंड इमाम डॉ. अहमद अल-तैयब और हिज होलीनेस पोप फ्रांसिस द्वारा सह-हस्ताक्षर किए गए थे।

अपने स्पीच के दौरान, शेख नहयान ने कहा कि डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी हिज होलीनेस पोप फ्रांसिस और अल-अजहर के ग्रैंड इमाम डॉ. अहमद अल-तैयब के दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिन्हें यूएई नेतृत्व से मजबूत समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे इंटरनेशनल डे ऑफ ह्युमन फ्रेटर्निटी मनाने के लिए अब्राहमिक फैमिली हाउस में आपके साथ रहकर खुशी हो रही है, जो विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच आपसी समझ, सह-अस्तित्व और शांति का एक अनूठा प्रतीक है। हम सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्रालय में इस मजलिस के आयोजन में मुस्लिम काउंसिल ऑफ एल्डर्स के साथ साझेदारी करके प्रसन्न हैं, जो मानव भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।"

शेख नहयान ने कहा, "यूएई के लोग सहिष्णुता, सह-अस्तित्व और मानव भाईचारे को हमारे समाज में पिरोने के साथ दुनिया भर में इन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

आज आयोजित ह्यूमन फ्रेटरनिटी मजलिस में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भागीदारी वाले तीन मुख्य सत्र शामिल थे।

पहला सत्र पर्यावरण संरक्षण में सहयोग के माध्यम से स्थिरता लाने, स्थायी भविष्य के लिए मानव भाईचारे को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए उस लक्ष्य की ओर प्रयासों को संरेखित करने के महत्व पर केंद्रित था।

दूसरे सत्र में नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका और बाधाओं पर काबू पाने और महिलाओं को सशक्त बनाने, शैक्षिक और सलाह देने वाली पहल और कार्यक्रमों को विकसित करने और महिलाओं के पेशेवर और आर्थिक विकास को चलाने के लिए वित्तीय निवेश रणनीतियों को तैयार करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अंतिम सत्र एकता और विविधता के राजदूत के रूप में युवाओं पर केंद्रित था।

अनुवाद - पी मिश्र.