दुबई, 31 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई न्यायालयों में 22 नव नियुक्त न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की।
अल शांदगा मजलिस में हुए समारोह के दौरान, हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने न्यायपालिका के नवनियुक्त सदस्यों को उनकी नई भूमिकाओं में सफलता और दुबई की न्यायिक प्रणाली की दक्षता को और बढ़ाने में योगदान देने की कामना की। हिज हाइनेस ने न्यायाधीशों से हमेशा निष्पक्षता के सिद्धांत को बनाए रखने, अपने काम में उच्चतम स्तर की दक्षता बनाए रखने और उच्चतम पेशेवर मानकों का पालन करने, समाज की सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और कानून के शासन को बनाए रखने के महत्व पर जोर देने का आग्रह किया।
इस समारोह में दुबई के क्राउन प्रिंस और कार्यकारी परिषद दुबई के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के साथ दुबई के प्रथम उप शासक और यूएई के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण समारोह में दुबई के अटॉर्नी जनरल चांसलर एसाम इस्सा अल हुमैदान; दुबई न्यायालयों के महानिदेशक डॉ. सैफ घनम अल सुवेदी और कैसेशन कोर्ट के प्रमुख जज अब्दुल कादर मौसा मोहम्मद भी मौजूद थे।
नवनियुक्त न्यायाधीशों ने न्याय को कायम रखने, कानून का पालन करने और अपने कर्तव्यों को सत्यनिष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त न्यायाधीश में ज़ैनब इसा बद्र अल-हम्मादी, अहमद हुमैद अली बिन खाथेम, अली अब्दुल्ला मोहम्मद अल-हाशमी, डॉ. हमद अब्दुलकरीम मोहम्मद अल-ब्लौकी, सऊद इब्राहिम अहमद सईद अल-मुल्ला, डॉ. सकर मोहम्मद हुसैन अल-अत्तार, इमान अहमद हसन अल-मरजौकी, डॉ. आयद अली जाबेर अली अल-अहबाबी, अहमद अय्यूब मोहम्मद नूर महमूद, राशिद सलेम अहमद अल-मुदहानी, हिशाम मोहम्मद महमूद अली अल-ओज्जी, मोहम्मद मगदी अल-बसयूनी अब्देलहाफेज, यासर बहा अल-दीन इब्राहिम अब्देल अजीज, हिशाम अब्दुल रहमान महरूस अब्दुल रहमान, मोहम्मद इज्जत ताहा अहमद, मोहम्मद अली अहमद सलामा, वालिद इब्राहिम मोहम्मद अब्देल वहाब, तमेर मोहम्मद अल-खदेरी महमूद सऊदी, अहमद अली सईद अल-मवाफी अल-मुतवल्ली अल-मवाफी, डॉ. मोहम्मद एस्सम इब्राहिम अल-तरसावी, खालिद हसन अहमद हसन शबरिया और मोहम्मद अहमद मोहम्मद हसन नस्र हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.