दुबई, 2 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई लैंड डिपार्टमेंट (DLD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2 फरवरी, 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान एईडी11.5 बिलियन से अधिक मूल्य के कुल 3,677 रियल एस्टेट लेनदेन किए गए।
DLD रिपोर्ट से पता चला कि 192 प्लॉट एईडी2.61 बिलियन में बेचे गए, जबकि 2,699 अपार्टमेंट और विला एईडी5.75 बिलियन में खरीदे गए।
शीर्ष तीन लेन-देन में मदीनात दुबई में एक जमीन एईडी614.96 मिलियन में बेची गई, अल मर्कध में एईडी146 मिलियन में एक जमीन बेची गई और मदिनत दुबई में एक और जमीन एईडी141.34 मिलियन में बेची गई।
मदिनत हिंद 4 ने इस सप्ताह एईडी118.15 मिलियन के 51 लेनदेन के साथ सबसे अधिक बिक्री लेनदेन दर्ज किया, इसके बाद अल हेबिया फिफ्थ ने एईडी78.4 मिलियन के 27 लेनदेन के साथ और जबल अली फर्स्ट ने एईडी70.74 मिलियन के 14 लेनदेन के साथ रिकॉर्ड किया।
शीर्ष तीन अपार्टमेंट और विला हस्तांतरण में एईडी182 मिलियन के लिए अल ममजार में एक, एईडी67.5 मिलियन के लिए अल वासल में एक और एईडी67.5 मिलियन के लिए उम सुकेम थर्ड में एक अपार्टमेंट शामिल है।
सप्ताह के लिए गिरवी संपत्तियों का कुल मूल्य एईडी2.24 बिलियन तक पहुंच गया। प्रथम-डिग्री रिश्तेदारों के बीच एईडी852.15 मिलियन मूल्य की 154 संपत्तियां प्रदान की गईं।
अनुवाद - पी मिश्र.