अबू धाबी, 1 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- नेशनल गार्ड कमांड (NGC) की छत्रछाया में राष्ट्रीय खोज और बचाव केंद्र (NSRC) अंतर्राष्ट्रीय खोज और बचाव प्रदर्शनी (INSRC) 2024 के तीसरे संस्करण की मेजबानी करेगा, जो एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अत्याधुनिक नवाचारों को प्रदर्शित करने और खोज और बचाव के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए स्थायी संस्थागत ढांचे को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
यह घोषणा 1 फरवरी, 2024 को फेयरमोंट बाब्स अल बहर, अबू धाबी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, जिसमें खोज और बचाव के महत्वपूर्ण क्षेत्र में संगठनों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खोज और बचाव केंद्र की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित वक्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और प्रदर्शकों को एक साथ लाना है और सामूहिक रूप से खोज और बचाव के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विषयों, चुनौतियों और समाधानों को संबोधित करना है।
राष्ट्रीय खोज और बचाव केंद्र (NSRC) के प्रबंधक कर्नल स्टाफ पायलट राशेद अल नकबी ने कहा, "हमें पिछले संस्करणों की उल्लेखनीय सफलता के बाद आईएनएसआरसी का तीसरा संस्करण लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें दुनिया भर के अग्रणी विशेषज्ञों, उद्योग पेशेवरों और उत्साही प्रतिभागियों की भारी भागीदारी देखी गई। INSRC 2024 सुरक्षा, लचीलेपन और प्रभावी खोज और बचाव कार्यों को बढ़ावा देने के लिए यूएई की दृढ़ प्रतिबद्धता के अनुरूप एआई और नई दृष्टिकोण सहित प्रौद्योगिकियों की एक विविध श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा।”
INSRC 2024 खोज और बचाव क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और नई दृष्टिकोणों का प्रदर्शन करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अनुप्रयोगों से लेकर खोज और बचाव (SAR) संचालन में प्रगति तक यह आयोजन सुरक्षा के भविष्य को प्रदर्शित करेगा।
राष्ट्रीय खोज और बचाव केंद्र (NSRC) के संचालन प्रमुख सैफ अल काबी ने कहा, "अपनी स्थापना के बाद से राष्ट्रीय खोज और बचाव केंद्र ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समय पर संचालन, उन्नत प्रौद्योगिकियों, कुशल कर्मियों और रणनीतिक सहयोग के माध्यम से जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। INSRC 2024 की मेजबानी सक्रिय रूप से प्रगति को आगे बढ़ाने, क्षमताओं का विस्तार करने और खोज और बचाव कार्यों की उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।”
INSRC 2024 स्थायी संस्थागत ढांचे की वकालत करेगा, जिसका उद्देश्य खोज और बचाव कार्यों के लिए सहयोग बढ़ाना और प्रतिक्रिया रणनीतियों में सुधार करने, जीवन-रक्षक मिशनों के लिए एक लचीला और प्रभावी दृष्टिकोण सुनिश्चित करना है। चर्चाओं में खोज और बचाव क्षेत्र में प्रदर्शन संकेतकों को बढ़ाने, संसाधनों और क्षमताओं के इष्टतम उपयोग पर जांच के साथ अंततः जीवन बचाने और सार्थक प्रभाव डालने की क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
प्रदर्शनी को कई कंपनियों से प्रायोजन प्राप्त हुआ है, जिसमें एतिसलात यूएई, ग्लोबल एयरोस्पेस लॉजिस्टिक्स (GAL) और अबू धाबी एयरपोर्ट्स प्लेटिनम प्रायोजक के रूप में कार्यरत हैं। सम्मानित गोल्ड प्रायोजकों में बायनाट, बेल टेक्सट्रॉन, एयरलिंक इंटरनेशनल यूएई, स्वास्थ्य विभाग, एडी पोर्ट्स और लियोनार्डो शामिल हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.