दुबई, 31 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वॉटर अथॉरिटी (DEWA) के एमडी सीईओ सईद मोहम्मद अल टायर ने खुलासा किया है कि DEWA के बिजली खातों की संख्या 2022 के अंत तक 1,116,575 की तुलना में 2023 के अंत तक 1,173,631 खातों तक पहुंच गई, जो लगभग 5 फीसदी की वृद्धि है।
अल टायर ने कहा कि दुबई की आबादी, उसके विजिटर्स की संख्या और अमीरात की आर्थिक और शहरी समृद्धि में वृद्धि के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए DEWA एक अग्रणी ऊर्जा और जल बुनियादी ढांचे का विकास और ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क का विस्तार करना जारी रखता है। दुबई की जनसंख्या 3.6 मिलियन से अधिक हो गई है और दिन के दौरान 4.8 मिलियन से अधिक लोग हैं। दुबई 2040 शहरी मास्टर प्लान के अनुसार, 2040 तक दिन के दौरान यह बढ़कर 5.8 मिलियन और 7.8 मिलियन हो जाने की उम्मीद है।
अल टायर ने बताया कि अमीरात की जनसांख्यिकीय और आर्थिक वृद्धि को देखते हुए DEWA की विस्तार योजनाएं 2033 तक मांग के पूर्वानुमान पर आधारित हैं।
उन्होंने कहा कि DEWA की कुल क्षमता बढ़कर 16,270MW बिजली और 495 मिलियन इंपीरियल गैलन प्रति दिन (MIGD) अलवणीकृत जल हो गई है।
DEWA के परिणाम कई प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में प्रमुख यूरोपीय और अमेरिकी उपयोगिताओं से आगे निकल गए। 2023 में DEWA ने प्रति वर्ष बिजली ग्राहक मिनट लॉस (CML) में एक नया विश्व रिकॉर्ड हासिल किया। दुबई में प्रति ग्राहक 1.06 मिनट दर्ज किए गए, जबकि यूरोपीय संघ में अग्रणी उपयोगिता कंपनियों द्वारा लगभग 15 मिनट दर्ज किए गए।
अनुवाद - पी मिश्र.