ओपेक फंड ने विकास निधि में 1.7 बिलियन डॉलर के साथ 2023 में रिकॉर्ड परिणाम दिए

वियना, 3 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- एक बहुपक्षीय विकास वित्त संस्थान अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए ओपेक फंड जिसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया के वियना में है, जिसने 2023 में वैश्विक स्तर पर 55 परियोजनाओं में अपनी नई प्रतिबद्धताओं को 1.7 बिलियन डॉलर तक विस्तारित किया, जो जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण को संबोधित करने, सामाजिक व आर्थिक लचीलेपन का सहयोग करने और स्थायी विकास को बढ़ावा देने के लिए धन प्रदान करता है।

संगठन की स्थापना 48 साल पहले हुई थी और 2023 के परिणाम नई प्रतिबद्धताओं में एक रिकॉर्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ओपेक फंड के महानिदेशक डॉ. अब्दुलहामिद अलखलीफा ने कहा, “2023 में ओपेक फंड ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण में विकास सहायता प्रदान करके अपना प्रभाव बढ़ाया। हमने अपने साझेदार देशों की मजबूत मांग के प्रतिक्रिया में और पूंजी बाजार से अतिरिक्त धन जुटाने में हमारी सफलता के लिए अपने ऋण कार्यक्रम को बढ़ाया।

हम बहुपक्षीय विकास बैंकों और अरब समन्वय समूह जैसे विकास वित्त संस्थानों के साथ काम करके विकास सहायता जुटाने के लिए अपनी साझेदारी का लाभ उठाने में भी सक्षम थे। और हम जलवायु कार्रवाई के लिए सभी नए वित्तपोषण का 40 फीसदी प्रतिबद्ध करने के अपने 2030 लक्ष्य के साथ अच्छी तरह से ट्रैक पर हैं।

2023 में ओपेक फंड ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के ऋण, व्यापार वित्त और अनुदान संचालन के माध्यम से अफ्रीका (42 फीसदी निवेश), मध्य पूर्व व उत्तरी अफ्रीका और यूरोप व मध्य एशिया (20 फीसदी), लैटिन अमेरिका और कैरेबियन (20 फीसदी) के साथ एशिया व प्रशांत (18 फीसदी) में मजबूत परिणाम दिए।

पिछले साल के ऋण कार्यक्रम में सबसे बड़ा हिस्सा नीति-आधारित-उधार (31 फीसदी) को समर्पित था।

परिवहन और भंडारण क्षेत्र को ओपेक फंड के सहयोग का बड़ा हिस्सा (14 फीसदी) प्राप्त हुआ।

ओपेक फंड क्लाइमेट एक्शन प्लान के अनुरूप नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग ऊर्जा क्षेत्र में सभी ऋणों का लगभग 60 फीसदी था।

अनुवाद - पी मिश्र.