अब्दुल्ला बिन जायद और नॉर्वेजियन समकक्ष ने नई क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की

अबू धाबी, 3 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के विदेश मामलों के मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने नॉर्वे के विदेश मामलों के मंत्री एस्पेन बार्थ ईद के साथ फोन पर बातचीत के दौरान मध्य पूर्व क्षेत्र में नई घटनाक्रम और फिलिस्तीनी लोगों पर उनके मानवीय प्रभावों पर चर्चा की।

चर्चा में स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों पर भी चर्चा हुई और गाजा के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवीय सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया गया।

हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने क्षेत्र में उग्रवाद, तनाव और बढ़ती हिंसा को समाप्त करने, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने और फिलिस्तीनी लोगों को मानवीय सहायता की तीव्र व स्थायी डिलीवरी सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।

हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला और एस्पेन बार्थ ने द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें इस तरह से मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की जिससे दोनों देशों और उनके लोगों के पारस्परिक हितों की पूर्ति हो।

अनुवाद - पी मिश्र.