अबू धाबी, 2 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल के साथ फोन पर बातचीत के दौरान मध्य पूर्व में नई घटनाक्रम और गाजा में मानवीय संकट पर चर्चा की।
दोनों पक्षों ने गाजा के लोगों को त्वरित गति से राहत और चिकित्सा सहायता की सुरक्षित डिलीवरी की अनुमति देने के लिए एक स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने के लिए किए गए सभी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के लिए यूएई के सहयोग की पुष्टि की।
शेख अब्दुल्ला ने आगे इस बात पर जोर दिया कि फिलिस्तीनी लोगों द्वारा झेली गई कठिन मानवीय स्थितियों के लिए नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने और उनकी पीड़ा को कम करने के लिए मानवीय प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सभी पक्षों से तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।
अनुवाद - पी मिश्र.