ड्रयूरी का विश्व कंटेनर सूचकांक इस सप्ताह 4 फीसदी घटकर 3,824 डॉलर प्रति 40 फीट कंटेनर हो गया

दुबई, 1 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ड्रयूरी वर्ल्ड कंटेनर इंडेक्स (WCI) अमेरिका, यूरोप और एशिया से आने वाले आठ प्रमुख मार्गों पर कंटेनर माल ढुलाई दरों का एक समग्र सूचकांक है, जो इस सप्ताह 4 फीसदी घटकर 3,824 अमेरिकी डॉलर प्रति 40 फीट कंटेनर हो गया। यह स्तर पिछले वर्ष के इसी सप्ताह की तुलना में अभी भी 88 फीसदी अधिक है। इस सप्ताह गिरावट लगातार आठ साप्ताहिक बढ़त के बाद आई है।

पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान समुद्री माल ढुलाई दरों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिससे उसमें पहले से जारी गिरावट का रुझान समाप्त हो गया। कई मार्गों पर 100 फीसदी से अधिक की असाधारण वृद्धि के साथ नए साल की शुरुआत से कीमतों में वृद्धि जारी रही।

वर्ष की शुरुआत से औसत समग्र सूचकांक 3,461 अमेरिकी डॉलर प्रति 40 फीट कंटेनर है, जो 10 साल के औसत 2,684 अमेरिकी डॉलर से 778 अमेरिकी डॉलर अधिक है।

यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले कुछ वर्षों में औसत माल ढुलाई दरों में 2020 और 2022 के बीच कोविड-19 महामारी के दौरान काफी वृद्धि हुई है।

सप्ताह के दौरान, शंघाई से जेनोआ तक माल ढुलाई दरों में 8 फीसदी या 517 डॉलर से 5,848 डॉलर प्रति 40 फीट कंटेनर की कमी आई, इसके बाद शंघाई से रॉटरडैम और रॉटरडैम से शंघाई तक दरें घट गईं, जो क्रमशः 6 फीसदी घटकर 4,661 डॉलर और 964 डॉलर प्रति यूनिट हो गया।

इसी तरह लॉस एंजिल्स से शंघाई तक दरें 4 फीसदी या 28 डॉलर घटकर 734 डॉलर प्रति 40 फीट कंटेनर हो गईं।

दूसरी ओर न्यूयॉर्क से रॉटरडैम पर दरें 3 फीसदी या 20 फीसदी बढ़कर प्रति कंटेनर 635 फीसदी हो गईं।

ड्रयूरी इंडेक्स के अनुसार, शंघाई से लॉस एंजिल्स तक माल ढुलाई दरें 2 फीसदी या 77 डॉलर बढ़कर प्रति 40 फीट कंटेनर 4,421 डॉलर हो गईं, इसके बाद रॉटरडैम से न्यूयॉर्क तक दरें बढ़ीं। जो 1 फीसदी या 13 डॉलर सुधरकर 1,589 अमेरिकी डॉलर प्रति कंटेनर हो गया, जबकि शंघाई से न्यूयॉर्क मार्ग पर कीमतें स्थिर रहीं।

अनुवाद - पी मिश्र.