अबू धाबी, 1 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के अस्पतालों में गाजा पट्टी के 1,000 घायल बच्चों और 1,000 कैंसर रोगियों को चिकित्सा उपचार प्रदान करने के राष्ट्रपति हिज हिाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के बाद घायल फिलिस्तीनी बच्चों और कैंसर रोगियों का नौवां समूह बुधवार को अबू धाबी पहुंचा।
अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में चिकित्सा और जीवन विज्ञान के विदेश मामलों के सहायक मंत्री डॉ. महा बरकत, जो मिस्र के एल अरिश से निकासी विमान के साथ थे, ने घायलों के लिए न्यूनतम आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने की स्वास्थ्य क्षेत्र की क्षमता में महत्वपूर्ण गिरावट के बाद गाजा में फिलिस्तीनियों का सहयोग करने और उनकी पीड़ा विशेष रूप से घायल बच्चों और कैंसर रोगियों को कम करने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
डॉ. बरकत ने बताया कि एक विशेष चिकित्सा टीम की देखरेख में 49 घायल बच्चों और कैंसर रोगियों को उनके साथियों के साथ निकाला गया।
इस समूह के आने से पहले यूएई के अस्पतालों में 426 मरीज आए थे, जबकि गाजा में यूएई फील्ड अस्पताल में प्राप्त मामलों की कुल संख्या 2,644 तक पहुंच गई थी।
"गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के शुभारंभ के बाद से यूएई ने 15,000 टन की खाद्य सहायता भेजी है। देश ने प्रतिदिन 1.2 मिलियन गैलन की कुल क्षमता वाले जल अलवणीकरण स्टेशन भी स्थापित किए हैं, जिससे गाजा में 600,000 से अधिक व्यक्तियों को लाभ हुआ है।
लाभार्थियों ने फिलिस्तीनियों की सहायता में मानवीय और चिकित्सा सहायता के लिए यूएई सरकार और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
संकट की शुरुआत के बाद से यूएई गाजा का एक दृढ़ सहयोग रहा है, जिसने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए 5 नवंबर 2023 को ऑपरेशन "गैलेंट नाइट 3" शुरू किया था।
अनुवाद - पी मिश्र.