दोहा, 5 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- कतर के अमीर हिज हाइनेस शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने आज दोहा में अजमान के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख अम्मार बिन हुमैद अल नुमी से मुलाकात की।
यह बैठक कटारा इंटरनेशनल अरेबियन हॉर्स फेस्टिवल के चौथे संस्करण के मौके पर हुई, जो 11 फरवरी तक दोहा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 27 देशों के 674 घोड़ों की भागीदारी है।
शेख अम्मार ने हिज हाइनेस शेख तमीम को राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद शेख तमीम ने राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बैठक में अरब घोड़ा सौंदर्य प्रतियोगिताओं और देश व विदेश में अरब घोड़े की दौड़ को बेहतर बनाने और बढ़ावा देने के लिए सहयोग करने पर चर्चा की गई। वे खाड़ी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो पूर्वजों के समृद्ध अतीत और परंपराओं को दर्शाता है।
बैठक में शेख खालिद बिन हमदान अल नुमी , अजमान में प्रोटोकॉल और आतिथ्य विभाग के महानिदेशक यूसुफ मोहम्मद अल नुमी और अमीरी दीवान के प्रमुख शेख सऊद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने भाग लिया।
अनूुवाद - एस कुमार.