अबू धाबी, 3 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने घोषणा किया कि 2024 "इयर ऑफ सस्टेनेबिलिटी" की निरंतरता होगी, जो पिछले साल की थीम की सफलता पर आधारित होगा और सभी के लिए एक स्थायी और समृद्ध भविष्य को बढ़ावा देने के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा। यह घोषणा यूएई के राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस को चिह्नित करने के लिए X पर की गई थी, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था।
पूरे 2023 में इयर ऑफ सस्टेनेबिलिटी ने यूएई के स्थिरता मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित किया जो सामूहिक प्रगति को प्रेरित करता है। इस वर्ष इयर ऑफ सस्टेनेबिलिटी उन सभी को आमंत्रित करता है, जो यूएई को अपना घर मानते हैं, ताकि वे समुदाय-संचालित पहलों और स्थिरता पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से स्थायी प्रथाओं को अपनाने के सामूहिक प्रयास में शामिल हो सकें।
इयर ऑफ सस्टेनेबिलिटी टीम 2023 की उपलब्धियों से प्रेरित होकर व्यक्तियों और समुदायों को आने वाले वर्ष के लिए पहल को आकार देने में शामिल होने के लिए अपना निमंत्रण देती है। प्रभावशाली गतिविधियों, नई पहलों और समुदाय-संचालित परियोजनाओं के लिए सभी विचारों का स्वागत किया जाता है और इन्हें ईमेल के माध्यम से Contact@UAEYearOf.ae पर साझा किया जा सकता है।
साल भर चलने वाली गतिविधियों की देखरेख उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान और हिज हाइनेस शेखा मरियम बिन्त मोहम्मद बिन जायद अल नहयान द्वारा की जाएगी। आगामी गतिविधियों और पहलों का विवरण देते हुए आगे की घोषणाएँ जल्द ही की जाएंगी।
अनुवाद - पी मिश्र.