अल जारवान ने इंटरनेशनल डे ऑफ ह्युमन फ्रेटर्निटी के अवसर पर डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी के महत्व पर जोर दिया

अबू धाबी, 5 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ग्लोबल काउंसिल फॉर टॉलरेंस एंड पीस के अध्यक्ष अहमद बिन मोहम्मद अल जारवान ने कहा कि परिषद ने डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी को अपनाया है, जिस पर 4 फरवरी 2019 को अबू धाबी में अल-अजहर के ग्रैंड इमाम डॉ. अहमद अल-तैयब और कैथोलिक चर्च के प्रमुख हिज होलीनेस पोप फ्रांसिस ने मानवता के लिए एक वैश्विक चार्टर और संविधान के रूप में हस्ताक्षर किए।

अल जारवान ने इस बात पर जोर दिया कि डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी ने दुनिया के अधिकांश देशों द्वारा मान्यता प्राप्त कई मूलभूत सिद्धांतों जैसे न्याय और महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को स्थापित किया है और समग्र रूप से मानवता के भविष्य के लिए एक रोडमैप की रूपरेखा तैयार करते हुए उन्हें सहिष्णुता के ढांचे के भीतर भी रखा गया है।

उन्होंने कहा कि परिषद इस दस्तावेज़ में कही गई बातों को सहिष्णुता और शांति के लिए महासभा के माध्यम से लागू करना चाहती है, जो भागीदारों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न नागरिक समाज संस्थानों के सहयोग से काम करती है।

अनूुवाद - एस कुमार.