अबू धाबी, 4 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वैश्विक शांति और एकता के लिए अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए वैश्विक नेताओं को साथ लाने के बाद उद्घाटन ह्यूमन फ्रेटरनिटी मजलिस आज यूएई के अबू धाबी में अब्राहमिक फैमिली हाउस में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मुस्लिम काउंसिल ऑफ एल्डर्स, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्रालय और ह्युमन फ्रेटर्निटी की उच्च समिति द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी की पांचवीं वर्षगांठ मनाई, जिस पर अल अजहर के ग्रैंड इमाम डॉ. अहमद अल-तैयब और हिज होलीनेस पोप फ्रांसिस द्वारा सह-हस्ताक्षर किए गए थे।
वैश्विक नेताओं, अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली आवाजों की मौजूदगी में मजलिस ने मानवीय एकजुटता की अनिवार्यता और एक स्थायी भविष्य के निर्माण पर केंद्रित संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया। इस वर्ष की सभा में युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने, भाईचारे और एकजुटता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं को पहचानने पर विशेष जोर दिया गया।
दिन की उपलब्धियों पर विचार करते हुए ह्युमन फ्रेटर्निटी की उच्च समिति के हाल ही में नियुक्त महासचिव खालिद गनीम अल गैथ ने कहा, आज की सभा मानव भाईचारे को बढ़ावा देने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का एक गहरा प्रमाण थी। साझा की गई आकर्षक चर्चा और अंतर्दृष्टि विविध समुदायों के बीच शांति और समझ के सेतु बनाने के हमारे मिशन की तात्कालिकता को रेखांकित करती हैं। ऐसे एकजुट प्रयासों के माध्यम से ही हम अधिक दयालु और समावेशी दुनिया की ओर मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।"
ह्युमन फ्रेटर्निटी की उच्च समिति के महासचिव के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले अल गैथ ने सरकार में कई राजनयिक पदों पर काम किया है, जिसमें मलेशिया में राजदूत असाधारण और पूर्णाधिकारी ब्रुनेई में अनिवासी राजदूत और आर्थिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री शामिल हैं।
ह्यूमन फ्रेटरनिटी मजलिस में सहयोगात्मक पर्यावरणीय प्रबंधन, नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और एकता और विविधता को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका पर व्यावहारिक सत्र प्रस्तुत किए गए। इन चर्चाओं ने न केवल हमारे वैश्विक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला, बल्कि नई समाधानों और कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धताओं को भी प्रदर्शित किया।
अनुवाद - पी मिश्र.