ADDED व HYCAP ग्रुप ने अबू धाबी में औद्योगिक परिसर स्थापित करने के लिए टीम बनाई

अबू धाबी, 5 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी आर्थिक विकास विभाग (ADDED) और नेट जीरो एसेट मैनेजमेंट कंपनी HYCAP ग्रुप ने यूएई की नेट जीरो 2050 रणनीति और राष्ट्रीय हाइड्रोजन रणनीति के अनुरूप नेट जीरो में परिवर्तन का नेतृत्व करते हुए ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण और परिवहन को विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

HYCAP मध्य पूर्व और ADDED के बीच समझौता में स्थानीय भागीदारों की भागीदारी के साथ अबू धाबी में एक औद्योगिक परिसर की स्थापना का आकलन करने के लिए दोनों संगठन मिलकर काम करेंगे।

यह कॉम्प्लेक्स हाइड्रोजन से संबंधित उद्योगों और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की उन्नति में विशेषज्ञ होगा, जिसका लक्ष्य अधिक औद्योगिक कंपनियों को आकर्षित करने और स्थापित करने और इस क्षेत्र के भीतर मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है।

नवंबर 2023 में HYCAP ग्रुप ने क्षेत्र में अपने रणनीतिक विस्तार का सहयोग करने के लिए अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (ADGM) में अपना क्षेत्रीय मुख्यालय खोला और यूएई-आधारित GCC फंड की योजना का अनावरण किया, जो नेट जीरो ऊर्जा संक्रमण और स्वच्छ हाइड्रोजन आपूर्ति श्रृंखला की सेवा देने वाली कंपनियों में निवेश करेगा।

राष्ट्रीय हाइड्रोजन रणनीति का लक्ष्य इसे प्रति वर्ष 1.4 मिलियन टन के उत्पादन लक्ष्य के साथ 2031 तक ग्रीन हाइड्रोजन के शीर्ष 10 उत्पादक बनाना है।

यूएई ने उद्योग में हाइड्रोजन को अपनाने में तेजी लाने, आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने और बुनियादी ढांचे को सक्षम करने के लिए हाइड्रोजन हब स्थापित करने की योजना बनाई है।

समझौता के तहत, औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने और विनियमित करने के लिए ADDED की शाखा औद्योगिक विकास ब्यूरो (IDB) और HYCAP नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों, इलेक्ट्रोलिसिस संयंत्र, हाइड्रोजन भंडारण सुविधा और परिवहन के लिए हाइड्रोजन टैंकरों के विकास के लिए अबू धाबी में एक औद्योगिक परिसर स्थापित करने के लिए मिलकर काम करेगा।

यह परिसर अबू धाबी के स्थायी औद्योगिक क्षेत्र के विकास और अबू धाबी औद्योगिक रणनीति (ADIS) के लक्ष्यों में योगदान देगा, जो लक्षित क्षेत्रों के लिए मूल्य श्रृंखला विकसित करना चाहता है। यह क्षेत्र के सबसे प्रतिस्पर्धी औद्योगिक केंद्र के रूप में अबू धाबी की स्थिति को भी मजबूत करेगा।

HYCAP अबू धाबी में उद्योगों का एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर भी काम करेगा जो हाइड्रोजन उद्योग और स्वच्छ ऊर्जा बुनियादी ढांचे के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें स्वच्छ हाइड्रोजन उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने, स्वच्छ हाइड्रोजन भंडारण और परिवहन, एक इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण सुविधा, विद्युत चार्जिंग विनिर्माण, ईंधन सेल विनिर्माण और बस व ट्रक विनिर्माण सुविधाएं विकसित करना शामिल है।

रणनीति स्थानीय स्तर पर हाइड्रोजन की आपूर्ति और मांग को संरेखित करना है, जिससे निर्यात बिक्री वृद्धि के लिए एक व्यवहार्य प्रस्ताव तैयार किया जा सके। इसके अलावा HAYCAP सक्रिय रूप से इस क्षेत्र में विशेषज्ञता वाली वैश्विक औद्योगिक कंपनियों को अबू धाबी में अपने औद्योगिक परिसर में आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।

IDB के कार्यकारी निदेशक अराफात अल याफेई ने कहा, “हमें HYCAP के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर करके खुशी हो रही है, जो एडी को क्षेत्र में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

HYCAP ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक भागीदार जो बैमफोर्ड ने कहा, “हमने HYCAP ग्रुप को दुनिया के उभरते ग्रीन हाइड्रोजन हब के केंद्र में रखने के लिए यूएई में अपने कार्यालय खोले।”

अनुवाद - पी मिश्र.