अबू धाबी, 3 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- आंतरिक मंत्रालय के एयर विंग विभाग के समन्वय में राष्ट्रीय खोज व बचाव केंद्र और यूएई तटरक्षक डिवीजन/थर्ड स्क्वाड्रन द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए नेशनल गार्ड कमांड ने एशियाई राष्ट्रीयता के तीसवें दशक के दो लोगों के लिए एक खोज और बचाव अभियान चलाया, जो मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण नाव डूबने के बाद समुद्र में लापता थे।
संसाधनों के संयोजन और प्रयासों के समन्वय से खोज और बचाव दल दो लापता लोगों का पता लगाने में सक्षम हुए, जो मौसम की स्थिति के बावजूद गंभीर थकान और थकावट से पीड़ित थे।
उन्हें आंतरिक मंत्रालय के हेलीकॉप्टर द्वारा निकाला गया और आवश्यक उपचार प्राप्त करने के लिए अल कासिमी अस्पताल ले जाया गया।
अनुवाद - पी मिश्र.