अबू धाबी, 3 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अल धफरा क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि और अबू धाबी पर्यावरण एजेंसी (EAD) के निदेशक मंडल के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन जायद अल नहयान ने कहा कि यूएई ने खाद्य सुरक्षा हासिल करने के लिए कई सक्रिय कदम उठाए हैं, जिसे उन्होंने "अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा" बताया।
उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के राष्ट्रीय भंडार की निगरानी, खाद्य प्रौद्योगिकी में निवेश और खाद्य और जल क्षेत्र का सहयोग करने वाले व्यावहारिक समाधान खोजने और लागू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का निर्माण करके वर्तमान और भविष्य में विभिन्न परिवर्तनों का सामना करने के लिए देश की तैयारी को बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों को बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों द्वारा निर्देशित यूएई के प्रज्ञ नेतृत्व की उत्सुकता पर प्रकाश डाला।
यह यूएई के 27वें राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर शेख हमदान के स्पीच में आया, जो हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है।
शेख हमदान बिन जायद ने स्थायी खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने के लिए भविष्य की चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए यूएई के प्रयासों का सहयोग करने के लिए अबू धाबी पर्यावरण एजेंसी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो सतत विकास प्राप्त करने, संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए खाद्य आपूर्ति के प्रावधान को सुनिश्चित करने के प्रमुख स्तंभों में से एक है।
अपने स्पीच के समापन पर शेख हमदान बिन जायद ने स्थानीय उत्पाद की स्थिरता को बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए देश द्वारा किए गए प्रयासों का सहयोग करने के लिए EAD की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसका लक्ष्य 2051 तक यूएई को वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाना और स्थायी स्थानीय उत्पादन विकसित करना है।
अनुवाद - पी मिश्र.