दुबई, 6 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- तुर्किये, भारत और कतर को 12-14 फरवरी तक दुबई में होने वाले 2024 वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में सम्मानित अतिथि घोषित किया गया है।
"भविष्य की सरकारों को आकार देने" विषय के तहत आयोजित समिट में 25 से अधिक सरकार और राष्ट्र प्रमुख भी शामिल होंगे।
तीन अतिथि देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी करेंगे।
अतिथि देश समिट के दौरान अपने सफल सरकारी अनुभवों और सर्वोत्तम विकासात्मक प्रथाओं का प्रदर्शन करेंगे, जो 120 सरकारी प्रतिनिधिमंडलों और 4,000 उपस्थित लोगों के साथ 85 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के विचारक नेताओं, विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों को साथ लाएंगे।
कैबिनेट मामलों के मंत्री और WGS संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद अल गर्गावी ने कहा कि इस साल के सम्मानित अतिथियों के रूप में तुर्किये, भारत और कतर की मेजबानी करना यूएई के साथ उनके गहरे संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि 25 राष्ट्र प्रमुखों की भागीदारी समाज की प्रगति में तेजी लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अनुभव के आदान-प्रदान के मंच और विश्व नेताओं और सरकारी अधिकारियों के लिए एक वार्षिक मंच के रूप में समिट की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि करती है।
प्रमुख अनुभव
इस वर्ष के सम्माननीय अतिथियों के रूप में तुर्किये, भारत और कतर का चयन समाज की सेवा करने वाले रणनीतिक क्षेत्रों में सफल अनुभव वाले देशों के साथ साझेदारी को मजबूत करने के प्रयासों के अंतर्गत आता है।
सम्मानित भागीदारी सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रस्तुत करने और अनुभव साझा करने के लिए सबसे बड़ी वैश्विक सभा के रूप में और भविष्य को आकार देने के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय संगठनों और निजी क्षेत्र के नेताओं के साथ सरकारों को एक साथ लाने के लिए अपनी तरह के पहले मंच के रूप में समिट की स्थिति को मजबूत करती है।
ठोस संबंध
सम्मानित अतिथियों की भागीदारी वैश्विक समृद्धि और प्रगति हासिल करने के साथ गंभीर वैश्विक मुद्दों के लिए तत्काल और अभिनव समाधान तैयार करने के उद्देश्य से संबंधों को गहरा करने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक ठोस प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस वर्ष का WGS छह विषयों पर केंद्रित है और 15 वैश्विक मंचों की मेजबानी करता है जो 110 इंटरैक्टिव संवादों में प्रमुख क्षेत्रों में भविष्य की रणनीतियों और प्रमुख परिवर्तनों का पता लगाएंगे।
राष्ट्रपतियों, मंत्रियों और दूरदर्शी लोगों सहित 200 से अधिक प्रमुख वक्ता, 23 मंत्रिस्तरीय बैठकों और कार्यकारी सत्रों के साथ 300 से अधिक मंत्रियों का स्वागत करते हुए अपनी अंतर्दृष्टि साझा करेंगे।
अनुवाद - पी मिश्र.