यूएई के राष्ट्रपति ने यूएई के राजदूतों, विदेशी मिशनों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया

अबू धाबी, 6 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने आज विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले यूएई के राजदूतों और मिशनों के प्रतिनिधियों के 18वें फोरम में भाग लेने वाले राजदूतों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान भी उपस्थित थे।

अबू धाबी के कसर अल बहर में हुई बैठक के दौरान, हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने प्रतिनिधिमंडल के साथ उन मंचों के महत्व पर चर्चा की जो शांति, सुरक्षा, सहयोग और आर्थिक कूटनीति के प्रति देश के दृष्टिकोण की समीक्षा करने के लिए यूएई के प्रतिनिधियों और राजदूतों को साथ लाते हैं। हिज हाइनेस ने राज्य के अधिकारियों को मौजूदा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास से संबंधित राय और विचारों का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाने, यूएई की राजनयिक भूमिका और इसकी विदेश नीति को बढ़ाने में योगदान देने में इन मंचों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

हिज हाइनेस ने राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य स्तरों पर दुनिया भर के देशों के साथ सहयोग के पुल बनाने के अलावा देश के विदेशी संबंधों को बढ़ाने और अपने हितों की सेवा करने में यूएई के राजदूतों और प्रतिनिधियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका यूएई, उसके लोगों, मूल्यों और शांति, संवाद और सहयोग की वकालत करने वाले सिद्धांतों की एक सकारात्मक छवि पेश करना है जो सभी को लाभ पहुंचाती है।

हिज हाइनेस ने इस बात पर जोर दिया कि यूएई दुनिया के विभिन्न देशों के साथ उच्च स्तरीय विकासात्मक साझेदारी बनाने का इच्छुक है, जो देश की विकासात्मक प्राथमिकताओं की समझ और सभी क्षेत्रों में विश्व स्तर पर हो रहे तीव्र परिवर्तनों के ज्ञान के आधार पर इस दृष्टिकोण का सहयोग करने के लिए विदेशों में अपने राजदूतों और प्रतिनिधियों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाल रहा है।

इसके अलावा हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने राजदूतों और प्रतिनिधियों से विदेशों में अमीराती नागरिकों की भलाई को प्राथमिकता देने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। हिज हाइनेस ने उनके प्रयासों के लिए सराहना व्यक्त की और उनके मिशन में हर सफलता की कामना की।

बैठक में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; अल धफरा क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि हिज हाइनेस शेख हमदान बिन जायद अल नहयान; जायद चैरिटेबल एंड ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख नहयान बिन जायद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख सैफ बिन मोहम्मद अल नहयान; उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री हिज हाइनेस लेफ्टिनेंट जनरल शेख सैफ बिन जायद अल नहयान; बोर्ड ऑफ जायद हायर ऑर्गेनाइजेशन फॉर पीपल ऑफ डिटरमिनेशन (ZHO) के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख खालिद बिन जायद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख हमीद बिन जायद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख थेबा बिन जायद अल नहयान; राष्ट्रपति न्यायालय में विकास और शहीद परिवार मामलों के कार्यालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख थेबा बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान; हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और राष्ट्रपति न्यायालय मंत्रालय में विशेष मामलों के सलाहकार शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान के साथ ही कई अन्य शेखों, वरिष्ठ अधिकारियों, यूएई के नागरिकों और मेहमान उपस्थित थे।

अनुवाद - पी मिश्र.