दुबई में चीनी स्प्रिंग फेस्टिवल के जश्न में रंगारंग परेड आयोजित की गई

दुबई, 6 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- "हैप्पी स्प्रिंग फेस्टिवल" की पांचवीं भव्य परेड शनिवार को दुबई के बुर्ज खलीफा पार्क में शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों विदेशी चीनी और स्थानीय निवासी स्प्रिंग फेस्टिवल माहौल का आनंद लेने के लिए आकर्षित हुए।

चीन और यूएई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने वाली गतिविधियों की श्रृंखला के रूप में चार दिवसीय कार्यक्रम में कला प्रदर्शन, विशेष प्रस्तुति, पारंपरिक संस्कृति और उच्च तकनीक प्रदर्शन और व्यंजनों और खेल का अनुभव शामिल है।

यूएई में चीनी राजदूत झांग यिमिंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम अमीरातियों के लिए चीनी संस्कृति को बेहतर ढंग से समझने और आपसी समझ बढ़ाने के लिए एक खिड़की के रूप में काम करेगा।

झांग ने कहा, "चीन और यूएई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस साल की 'हैप्पी स्प्रिंग फेस्टिवल' की भव्य परेड अब इस पार्क में शुरू होगी, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का घर है। मुझे लगता है कि यह आयोजन चीनियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार वसंत महोत्सव के वैश्विक प्रभाव को प्रकट करता है। यह चीन और यूएई के बीच उच्च स्तर के द्विपक्षीय संबंधों को भी दर्शाता है।"

परेड में ओवरसीज चाइनीज चैंबर ऑफ कॉमर्स, यूएई में चीनी संस्थानों और उद्यमों, स्थानीय उद्यमों और स्कूलों के प्रतिनिधियों के समूह के 25 संगठन शामिल हैं।

चीन-यूएई राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए प्रत्येक गठन में 40 कलाकार शामिल होते हैं।

कार्यक्रम के प्रत्येक दिन विजिटर्स विभिन्न प्रकार के भोजन का स्वाद ले सकते हैं, विभिन्न खेलों में भाग ले सकते हैं या अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

दुबई में चीन के महावाणिज्यदूत ली जुहांग ने कहा, "मेरा मानना है कि दुबई में चीनी वसंत महोत्सव, चीनी लोक रीति-रिवाज, चीनी संस्कृति और हमारे उत्पादों को विभिन्न देशों के अधिक से अधिक लोग पसंद करेंगे और स्वीकार करेंगे।"

2024 चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो भी बड़ी स्क्रीन पर बार-बार चलाया जाता है, जो कई विजिटर्स को रुकने और देखने के लिए आकर्षित करता है।

9 फरवरी को चीनी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 2024 CMG स्प्रिंग फेस्टिवल गाला दुनिया के सबसे बड़े इनडोर शॉपिंग मॉल में से एक दुबई मॉल के बाहर स्क्रीन पर प्रसारित किया जाएगा।

इसके अलावा स्प्रिंग फेस्टिवल गाला लाइट शो 7 से 9 फरवरी तक लगातार तीन रातों तक बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया जाएगा।

अनुवाद - पी मिश्र.