अबू धाबी, 5 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- गाजा पट्टी की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं के सहयोग में संयुक्त अरब अमीरात ने चल रहे गैलेंट नाइट 3 ऑपरेशन के रूप में मिस्र के शहर एल अरिश में पूरी तरह सुसज्जित एम्बुलेंस भेजी हैं।
गाजा पट्टी में गंभीर देखभाल की बढ़ती आवश्यकता के प्रतिक्रिया में यह पहल फिलिस्तीनी लोगों की सेवा करने के लिए अमीराती इंटीग्रेटेड फील्ड अस्पताल की क्षमता को बढ़ाती है। व्यापक प्राथमिक चिकित्सा और चिकित्सा उपचार के अग्रणी प्रदाता के रूप में अस्पताल फिलिस्तीनी लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण का सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अमीराती फील्ड अस्पताल में सामान्य सर्जरी, बाल चिकित्सा और आर्थोपेडिक्स की विशिष्टताओं में विभिन्न सर्जरी करने के लिए सुसज्जित ऑपरेटिंग कमरों के अलावा बाल चिकित्सा, सामान्य सर्जरी और गहन देखभाल में एक विशेष चिकित्सा स्टाफ शामिल है।
इसमें वयस्कों और बच्चों के लिए गहन देखभाल और आंतरिक चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आर्थोपेडिक्स, मनोचिकित्सा, पारिवारिक चिकित्सा और बाल चिकित्सा सहित विशेष क्लीनिक भी शामिल हैं। यह एक्स-रे, सीटी स्कैन सेवाओं, फार्मेसी और विभिन्न परीक्षणों और परीक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक नई उपकरणों से सुसज्जित एक प्रयोगशाला सहित चिकित्सा सहायता सेवाओं के अतिरिक्त है, जो अपने विजिटर्स और लाभार्थियों को सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय मानकों और प्रोटोकॉल के अनुसार एकीकृत उपचार प्रदान करने की क्षमता को बढ़ाता है।
खलीफा बिन जायद अल नहयान फाउंडेशन, जायद बिन सुल्तान अल नहयान चैरिटेबल एंड ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन और अमीरात रेड क्रीसेंट के सहयोग से फील्ड अस्पताल में अब तक इलाज किए गए मामलों की संख्या 3575 तक पहुंच गई है।
अनुवाद - पी मिश्र.