दुबई, 5 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई हेल्थ के उपाध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मेडलैब मिडिल ईस्ट का उद्घाटन किया।
8 फरवरी को समाप्त होने वाला यह आयोजन क्षेत्र की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रयोगशाला प्रदर्शनी और कांग्रेस के रूप में है, जो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयोगशाला चिकित्सा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अत्यधिक महत्व रखता है।
प्रदर्शनी के दौरे के दौरान हिज हाइनेस शेख मंसूर के साथ दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग के महानिदेशक हेलाल सईद अल मैरिज भी थे। उन्होंने प्योर लैब, रेवविटी, एबॉट, बेबीरस और बेकमैन कूल्टर सहित अन्य के स्टैंडों के अलावा अमेरिका, जर्मनी और स्पेन के मंडपों का दौरा किया।
2024 संस्करण में 40 से अधिक देशों की 900 से अधिक कंपनियां प्रदर्शन कर रही हैं, जो आठ उत्पाद श्रेणियों अर्थात् डिस्पोजेबल व उपभोक्ता सामान, आपातकालीन चिकित्सा, इमेजिंग व डायग्नोस्टिक्स, हेल्थकेयर और सामान्य सेवाएं, आईटी, प्रयोगशाला, चिकित्सा उपकरणों और फार्मा व पोषण में नई प्रयोगशाला नवाचारों का प्रदर्शन करती हैं।
मेडलैब मिडिल ईस्ट के 23वें संस्करण के उद्घाटन पर बात करते हुए प्रदर्शनी निदेशक टॉम कोलमैन ने कहा, “पिछला साल मेडलैब मिडिल ईस्ट के लिए एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला साल था, जहां एईडी1.9 बिलियन के सौदे सुरक्षित हुए थे। इस सफलता के बाद हम इस वर्ष विजिटर की संख्या में 20 फीसदी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं, जिसमें अनुमानित 30,000 लोग उपस्थित होंगे और हमारे पास इस कार्यक्रम में कुछ रोमांचक नए जोड़े हैं, जो ज्ञान-साझाकरण और व्यवसाय-निर्माण के अवसरों को और भी अधिक बढ़ाएगा।”
नवाचार के प्रति मेडलैब मिडिल ईस्ट की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बहरीन स्थित एक्सप्रेस मेड डायग्नोस्टिक्स के साथ साझेदारी में इस वर्ष प्रदर्शनी में एक नया NextGen मेडिसिन ज़ोन और सम्मेलन जोड़ा गया है। NextGen मेडिसिन ज़ोन 1,500 वर्ग मीटर प्रदर्शनी स्थान पर है और इसमें 100 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं, जबकि मेडलैब मिडिल ईस्ट कांग्रेस में एक नया NextGen मेडिसिन ट्रैक जोड़ा गया है।
अनुवाद - पी मिश्र.