SCCI ने 2023 में शानदार वृद्धि दर्ज की

शारजाह, 5 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने पिछले वर्ष (2023) के दौरान हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की एक श्रृंखला की घोषणा की है, जो व्यापारिक समुदाय को मजबूत करने में अपने बहुमुखी प्रयासों को रेखांकित करती है।

2023 में चैंबर ने अपनी कुल पंजीकृत सदस्यता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी, जो 2022 में दर्ज 65,000 सदस्यों से 10 फीसदी की वृद्धि दर के साथ 7,160 नए सदस्यों के साथ 72,187 तक पहुंच गई।

SCCI के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में सदस्यता नवीनीकरण की संख्या 55,087 तक पहुंच गई। इसके अतिरिक्त मुक्त क्षेत्र सदस्यता 1,795 थी, जबकि निर्यात और पुनः निर्यात का मूल्य लगभग एईडी 33 बिलियन था।

ये उपलब्धियाँ शारजाह के भीतर सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों के विकास को बढ़ाने, निजी क्षेत्र के सतत प्रदर्शन में सुधार करने और प्रत्यक्ष निवेश को आकर्षित करने के लिए SCCI की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।

SCCI के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले वर्ष में की गई उल्लेखनीय उपलब्धियां 2022-2024 की रणनीति के रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने में चैंबर की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। इनमें न केवल व्यापार क्षेत्र का सहयोग करने और स्थायी आर्थिक प्रथाओं को बढ़ावा देना शामिल है, बल्कि शारजाह के निर्यात और निवेश प्रवाह के विकास और विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और शारजाह के आर्थिक विकास प्रक्षेप पथ को बढ़ाना भी शामिल है।

SCCI के महानिदेशक मोहम्मद अहमद अमीन अल अवादी ने कहा, "शारजाह चैंबर ने अपनी संबद्ध संस्थाओं के साथ हमारे सदस्यों के बाहरी विस्तार को बढ़ावा देते हुए महत्वपूर्ण प्रगति की है। हमने विशेष निकायों, राजनयिक मिशनों और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों के साथ सक्रिय सहयोग के माध्यम से क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रमुख बाजारों के साथ आर्थिक साझेदारी को गहरा किया है।"

अल अवादी ने कहा, "2023 में हमने 100 से अधिक व्यावसायिक बैठकें आयोजित की हैं और 10 से अधिक निवेश सेमिनारों और मंचों में भाग लिया है और साथ ही विभिन्न देशों और अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य मंडलों के साथ नौ समझौता पर हस्ताक्षर और अधिनियमन किया है।"

SCCI ऐसे आयोजनों के आयोजन, समन्वय और भाग लेने में भी लगा हुआ है जो क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय व्यापार समूहों का सहयोग करते हैं, नए व्यापार निवेश के अवसरों की तलाश करते हैं। इसके अलावा चैंबर से जुड़े शारजाह एक्सपोर्ट्स डेवलपमेंट सेंटर ने पिछले साल कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों में अमीरात और उसके सदस्यों का प्रतिनिधित्व किया।

पिछले साल चैंबर द्वारा शुरू किए गए मार्केटिंग अभियान उल्लेखनीय सफलता के लिए सामने आए, जिसने कई आर्थिक क्षेत्रों विशेष रूप से खुदरा और पर्यटन को गहराई से प्रभावित किया। इनमें "शारजाह समर प्रमोशन 2023" और शारजाह रमजान महोत्सव शामिल थे। इसके अतिरिक्त "शारजाह शॉपिंग प्रमोशन" ने अमीरात के हजारों खरीदारों और पर्यटकों को शारजाह के प्रमुख पर्यटन स्थलों और बाजारों की ओर आकर्षित किया। यह विशेष रूप से पूर्वी क्षेत्र में स्पष्ट था, जो सफल "कलबा विंटर" पहल का घर था, जिससे खरीदारी और पर्यटन स्थल के रूप में अमीरात की अपील को और बढ़ावा मिला।

इसके अलावा 2023 में गुणवत्ता और संस्थागत उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यूएई और खाड़ी निजी क्षेत्रों के भीतर सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत चैंबर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित शारजाह उत्कृष्टता पुरस्कार में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए। इस पुरस्कार में न केवल यूएई और खाड़ी व्यापार समुदायों की पर्याप्त भागीदारी देखी गई, बल्कि विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में उल्लेखनीय विकास भी हुआ।

इन परिवर्तनों का उद्देश्य पुरस्कार में भाग लेने वाली आर्थिक संस्थाओं के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के स्तर को बढ़ावा देना है, जो क्षेत्र के व्यापार परिदृश्य में उत्कृष्टता और नवाचार की खोज में गुणात्मक छलांग को दर्शाता है।

SCCI में संचालित शारजाह प्रशिक्षण एवं विकास केंद्र ने कार्यबल कौशल और ज्ञान में सुधार के अपने मिशन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। केंद्र ने 66 फीसदी कार्यक्रम आयोजित किए, जिससे सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के 588 व्यक्तियों को लाभ हुआ। इसके अतिरिक्त इसने विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के 71 छात्रों और नौकरी चाहने वालों को प्रशिक्षण और योग्य बनाकर भावी पीढ़ी और नौकरी चाहने वालों पर ध्यान केंद्रित किया।

इसके अलावा स्टाफ सदस्यों के लिए 25 विशेष आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई, जिसमें चैंबर के कार्यबल के कौशल को बढ़ाने के लिए समर्पित कुल 3,377 घंटों के लिए 131 पुरुष और महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अतिरिक्त केंद्र की सर्वोत्तम प्रथाओं का निरीक्षण करने के लिए 16 फील्ड दौरे आयोजित किए गए और 105 मानव संसाधन विभाग के कर्मचारियों ने कुल 1,260 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इसके अलावा चैंबर के कर्मचारियों और सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के व्यक्तियों दोनों के लिए 7 शैक्षिक और जागरूकता कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए गए।

केंद्र ने निजी क्षेत्र के लाभ के लिए खाद्य क्षेत्र में दो HACCP परामर्शों के कार्यान्वयन के साथ पांच नए सहयोग समझौता पर भी हस्ताक्षर किए।

अनुवाद - पी मिश्र.