वर्ल्ड स्वाट लीडर्स ने यूएई स्वाट चैलेंज में चुनौतियों, अवसरों पर चर्चा की

दुबई, 6 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई स्वाट चैलेंज 2024 की सर्वोच्च समिति ने विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जहां विभिन्न देशों के स्वाट टीम के लीडर्स ने प्रौद्योगिकी, तकनीकी क्षेत्रों और अन्य में तेजी से बदलाव के बीच अपने पेशे की चुनौतियों और इसके विकास के भविष्य पर चर्चा की।

यह कार्यशाला दुबई के प्रशिक्षण शहर अल रुवाया में यूएई स्वाट चैलेंज 2024 कार्यक्रमों के मौके पर आयोजित की गई थी। कार्यशाला के दौरान, लीडर्स ने समुदायों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए आपस में सहयोग बढ़ाने, अनुभवों का आदान-प्रदान करने, स्वाट टीमों के लिए विशेष प्रशिक्षण तंत्र, प्रौद्योगिकियों और प्रत्येक टीम द्वारा उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों के तरीकों का पता लगाया।

लीडर्स ने इस मांग वाले पेशे में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम योग्य कर्मियों की भर्ती में अनुभवों का आदान-प्रदान करने के अलावा अपराध से लड़ने में स्वाट इकाइयों द्वारा विभिन्न देशों में इस्तेमाल की जाने वाली प्रणालियों और उनकी कार्य पद्धतियों, इस्तेमाल किए गए हथियारों और संबंधित लड़ाकू उपकरणों पर भी चर्चा की।

इसके अलावा लीडर्स ने स्नाइपर प्रशिक्षण तंत्र, योजना और तंत्र को तोड़ने व चुनौतीपूर्ण मिशनों को निष्पादित करने में उपयोग की जाने वाली तकनीक, प्रस्तावित समाधान और साथ आने वाली मेडिकल टीम के पास होने वाली योग्यताओं के साथ इन कार्यों में महिलाओं को सशक्त बनाने की जांच की।

इसके अतिरिक्त लीडर्स को दुबई पुलिस के प्रोफेशनल डिप्लोमा इन पुलिसिंग इनोवेशन एंड लीडरशिप के बारे में जानकारी दी गई, जिसे रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सहयोग से लॉन्च किया गया था।

इस पहल का उद्देश्य नई पुलिसिंग रणनीतियों और नेतृत्व उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करके कानून प्रवर्तन कर्मियों के कौशल और ज्ञान को बढ़ाना है, जिससे वैश्विक स्तर पर पुलिस बलों की क्षमताओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जा सके।

अनुवाद - पी मिश्र.