अबू धाबी, 7 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए गैलेंट नाइट 3 मानवीय अभियान के रूप में यूएई गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा को कम करने और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए अपना अभियान जारी रख रहा है।
पिछले सोमवार को गाजा पट्टी में प्रवेश करने वाले अमीरात रेड क्रीसेंट (ERC) ट्रकों की संख्या राहत और चिकित्सा आपूर्ति से लदे हुए कुल 29 ट्रक थे।
राफा में विस्थापितों के लिए आश्रयों की स्थापना का काम बिजली कटौती के दौरान केंद्रों को सहारा देने के लिए 36 सौर ऊर्जा चालित सर्चलाइट स्थापित करने के साथ पूरा किया गया।
इसके अलावा फिलिस्तीनी बच्चों और परिवारों को कड़ाके की ठंड से बचने में मदद करने के लिए सर्दियों के 18,014 कपड़ों को वितरित किए गए।
"Tekiyat Al Khair" परियोजना के तहत 44,800 लाभार्थियों को लगभग 11,200 भोजन वितरित किए गए और इसके अलावा 16,610 ब्रेड पैकेजों के अलावा सब्सिडी वाली ब्रेड परियोजना के तहत 16,610 लोगों को लाभ हुआ।
यूएई ने अपने जल बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के मद्देनजर गाजा पट्टी में पीने के जल की जरूरतों को पूरा करने के लिए मिस्र के शहर राफा में 6 जल अलवणीकरण संयंत्र भी लॉन्च किए। संयंत्रों की अलवणीकरण क्षमता लगभग 1.2 मिलियन गैलन प्रति दिन है, जिसे पाइप के माध्यम से गाजा में पंप किया जाता है, जिससे 600,000 से अधिक लोगों को लाभ होता है।
यूएई ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए 5 नवंबर, 2023 को गैलेंट नाइट 3 मानवीय अभियान शुरू किया।
अनुवाद - एस कुमार.