मोहम्मद बिन राशिद ने अल शिंदगा मजलिस में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी संस्थाओं के प्रमुखों, व्यापारियों से मुलाकात की

दुबई, 6 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज अल शिंदगा मजलिस में कई स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी संस्थाओं के प्रमुखों और व्यापारियों से मुलाकात की।

बैठक में दुबई के प्रथम उप शासक, उप प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और दुबई के दूसरे उप शासक हिज हाइनेस शेख अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भाग लिया। बैठक में दुबई बंदरगाह और सीमा सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के साथ कई शेख और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने उपस्थित लोगों के साथ जीवंत चर्चा की और दुबई की व्यापक विकास यात्रा से संबंधित प्रमुख विषयों पर चर्चा की। बातचीत संयुक्त अरब अमीरात और दुबई अमीरात के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण को साकार करने में सरकारी और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित थी।

हिज हाइनेस ने यूएई की सफलता को एक अद्वितीय विकास मॉडल के रूप में रेखांकित किया, जिसने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दुनिया भर में प्रशंसा प्राप्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफलता काफी हद तक सरकार और निजी क्षेत्रों के बीच मजबूत, पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी साझा हितों और संसाधनों, क्षमताओं और वैज्ञानिक विशेषज्ञता के रणनीतिक उपयोग की नींव पर बनी है। हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने कहा कि इसके अलावा यह उभरते क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया करते हुए अनुकूलनीय बना हुआ है।

इस साझेदारी के महत्व की पुष्टि करते हुए हिज हाइनेस ने संसाधनों के अनुकूलन और निरंतर विकास और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने में इसके अनुकरणीय ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये प्रयास अंततः मातृभूमि और उसके नागरिकों के कल्याण की सेवा करते हैं।

चर्चा के बाद हिज हाइनेस ने दुबई पुलिस अकादमी के प्रतिष्ठित स्नातकों के एक समूह से मुलाकात की। उन्होंने उनकी उपलब्धियों पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उन्हें शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनसे रोल मॉडल के रूप में काम करने, अपने साथियों और भावी पीढ़ियों को और भी बड़ी सफलता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

शेख मोहम्मद ने देश की निरंतर प्रगति में योगदान देने और अपनी नेतृत्व स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करने के महत्व को भी रेखांकित किया।

अनुवाद - एस कुमार.