Alibaba.com पर दुबई पवेलियन को 8.2 मिलियन इंप्रेशन, यूएई उत्पादों पर 60,000 क्लिक मिले

दुबई, 7 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- Alibaba.com पर एक विशेष मंच दुबई पवेलियन, जो यूएई-आधारित व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है, ने अपने लॉन्च के बाद से उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है, जिससे नए बाजारों में स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग (डीईटी) की आर्थिक विकास इकाई, दुबई आर्थिक विकास निगम (DEDC) और Alibaba समूह के बीच एक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से लॉन्च किए गए दुबई पवेलियन ने लगभग 15,000 अद्वितीय यूएई उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद की है, जो स्थानीय स्तर पर व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण प्रदर्शन और अवसर प्रदान करता है।

आज तक दुबई पवेलियन ने यूएई उत्पादों पर 8.2 मिलियन इंप्रेशन और 60,000 क्लिक दर्ज किए हैं और इसके अलावा DEDC को मंच के माध्यम से 2,300 पूछताछ और लीड प्राप्त हुए हैं। शुरुआती चरण के दौरान, 100 यूएई कंपनियां अपने उत्पादों को भविष्य में पेश किए जाने वाले अगले चरणों की योजनाओं के साथ मंच पर पेश करेंगी।

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक Alibaba.com के साथ साझेदारी दुबई और यूएई में निर्माताओं, निर्यातकों और छोटे व मध्यम आकार के उद्यमों (SME) को सशक्त और समर्थन प्रदान करती है, जिससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच प्रदान करने और निर्यात बाजारों में उनकी उपस्थिति को बढ़ावा मिलती है। यह दुबई की विनिर्माण क्षमता को प्रोत्साहित करने और घरेलू उत्पादन में औद्योगिक क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दुबई पवेलियन दुबई आर्थिक एजेंडा D33 के अनुरूप है, जिसे उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने यूएई की ई-कॉमर्स अर्थव्यवस्था के विकास में तेजी लाने और इसके विनिर्माण और निर्यात क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के साथ यह सुनिश्चित करना कि दुबई नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सबसे आगे रहे।

DEDC के विनिर्माण और निर्यात विकास के सीओओ मोहम्मद अली अल कमाली ने कहा, “हम Alibaba.com पर दुबई पवेलियन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं, जो हमारी शुरुआती उम्मीदों से कहीं बेहतर है और इसे ई-कॉमर्स परिदृश्य में स्थानीय कंपनियों की उपस्थिति को मजबूत करते हुए दुबई में डिजिटल परिवर्तन लाने में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्थापित किया गया है। Alibaba ग्रुप के साथ हमारी साझेदारी दुबई की अर्थव्यवस्था में विदेशी व्यापार, निर्यात और डिजिटल योगदान बढ़ाने सहित D33 एजेंडा के प्रमुख लक्ष्यों का सहयोग करने पर हमारे फोकस का एक प्रमाण है।”

अनुवाद - पी मिश्र.