अबू धाबी, 9 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ADNEC समूह का एक प्रमुख प्रभाग अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (ADNEC) अबू धाबी के केंद्र में संस्कृति, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को एक साथ जोड़ते हुए आयोजन की एक जीवंत श्रृंखला शुरू करने के लिए तैयार है। ADNEC द्वारा क्यूरेटेड फरवरी लाइनअप, वैश्विक विचारकों और उद्योग क्षेत्रों को एकजुट करने में अबू धाबी की समृद्ध भूमिका पर प्रकाश डालता है, जो इसके जीवंत पर्यटन और सम्मेलन परिदृश्य को दर्शाता है।
4 से 7 फरवरी के बीच होने वाले वाड डिजाइन कार्यक्रमों ने ADNEC को एक हलचल भरे फैशन क्षेत्र में बदल दिया है, जहां रचनात्मकता शिल्प कौशल से मिलती है। दुनिया के हर कोने से डिजाइनर यहां एकत्र होते हैं और शैली व नवीनता के उत्सव के लिए मंच तैयार करते हैं।
9 से 11 फरवरी मध्य पूर्व फिल्म और कॉमिक कॉन और गेम्स कॉन 2024 के साथ पॉप संस्कृति की धूम लेकर आता है, जो प्रशंसकों और उद्योग के दिग्गजों को फिल्मों, कॉमिक्स और गेम के जादू का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करती है।
ADNEC अगली बार अंतर्राष्ट्रीय खोज और बचाव सम्मेलन और प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा, जो 12 से 14 तक निर्धारित है। यह जीवन बचाने के लिए समर्पित दिमागों का एक समूह है, जो बचाव कार्यों और प्रौद्योगिकी में नई प्रदर्शन के साथ उम्मीद और नवीनता का प्रतीक है।
इसके साथ ही 13 से 15 फरवरी तक संस्कृति और कला शिक्षा पर यूनेस्को विश्व सम्मेलन एक ऐसे भविष्य का चित्रण करता है जहां संस्कृति और कलाएं सीखने की आधारशिला हैं, जो विरासत और ज्ञान से समृद्ध दुनिया को आकार देती हैं।
आयोजन का सिलसिला सभ्यता और सहिष्णुता के संवाद पर अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन के साथ 20 और 21 फरवरी के बीच संवाद और समझ को एक साथ बुनना जारी रखा है।
फरवरी के अंत में 22 से 26 तक आयोजित अल थुराया प्रदर्शनी, विलासिता और लालित्य की दुनिया को उजागर करती है, जिसमें 90 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांडों की सुंदरता और शिल्प कौशल की कहानियां सुनाते हुए फैशन, आभूषण और भव्य जीवन शैली में बेहतरीन प्रदर्शन किया जाता है।
वैश्विक सहयोग की भावना में विश्व व्यापार संगठन 26-29 फरवरी को इकट्ठा होगा। यह सभा एक बैठक से भी बढ़कर है, यह विचारों का मिश्रण है, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देता है और विश्व आर्थिक मंच पर अबू धाबी के कद को मजबूत करता है।
इस फरवरी में ADNEC न केवल असंख्य कार्यक्रमों की मेजबानी में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है, बल्कि यूएई में आर्थिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक समृद्धि के लिए उत्प्रेरक के रूप में अपनी भूमिका को भी मजबूत करता है। प्रत्येक कार्यक्रम के साथ ADNEC एक समृद्ध आख्यान बुनता है, जो अबू धाबी के वैश्विक प्रभाव और सहयोग की शानदार टेपेस्ट्री को जोड़ता है।
अनुवाद - पी मिश्र.