अबू धाबी, 10 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के वित्त मंत्रालय (MoF) ने कहा कि तरजीही कर व्यवस्थाओं पर आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की नई समीक्षा ने यूएई फ्री जोन कॉरपोरेट टैक्स (CT) व्यवस्था को आधिकारिक तौर पर 'गैर-हानिकारक' के रूप में मान्यता दी गई है, जो यूएई के मजबूत कर कानून और अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ इसके संरेखण को रेखांकित करता है। फोरम ऑन हार्मफुल टैक्स प्रैक्टिसेज (FHTP) की अक्टूबर 2023 की बैठक के परिणामों में निष्कर्षों का खुलासा किया गया।
यह रेटिंग OECD की अब तक बेस इरोजन एंड प्रॉफिट शिफ्टिंग (BEPS) परियोजना के तहत दुनिया भर में 322 कराधान व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा का हिस्सा है। निष्कर्षों के अनुसार, यूएई के फ्री जोन कॉरपोरेट टैक्स शासन का मूल्यांकन किया गया और कर से बचाव व हानिकारक कर प्रथाओं को रोकने के लिए वैश्विक पहल के साथ संरेखित करने की पुष्टि की गई।
वित्तीय मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद हैडी अल हुसैनी ने कहा, "'गैर-हानिकारक' की OECD रेटिंग यूएई की पारदर्शिता, गैर-हानिकारक कराधान और कर नीति में सर्वोत्तम प्रथाओं के कार्यान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। यह नई स्थिति व्यापार और निवेश के लिए एक अग्रणी वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में यूएई की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह न केवल वैश्विक मंच पर हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाता है बल्कि हमारी कॉर्पोरेट कर प्रणाली में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के विश्वास की भी पुष्टि करता है और निवेशकों को निश्चितता प्रदान करता है।”
यूएई ने अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के दीर्घकालिक रणनीतिक उद्देश्यों के अनुरूप यूएई के विकास और परिवर्तन में तेजी लाने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में 2023 में अपने राष्ट्रव्यापी कॉर्पोरेट कर शासन की शुरुआत की।
कॉर्पोरेट टैक्स को व्यापार और निवेश के लिए एक अग्रणी वैश्विक केंद्र के रूप में यूएई की स्थिति को मजबूत करने, अपने रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए इसके विकास और परिवर्तन में तेजी लाने, कर पारदर्शिता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने और हानिकारक कर प्रथाओं को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए डिजाइन किया गया था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, एईडी375,000 (लगभग 100,000 डॉलर) तक की कर योग्य आय के लिए कॉर्पोरेट कर की दरें 0 फीसदी हैं और एईडी375,000 से ऊपर की कर योग्य आय के लिए 9 फीसदी हैं।
फ्री जोन यूएई की आर्थिक वृद्धि के केंद्र में हैं, जो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने के साथ अनुकूल कारोबारी माहौल को बढ़ावा देते हैं। फ्री जोन कॉरपोरेट टैक्स व्यवस्था योग्य व्यवसायों के लिए जीरो फीसदी कॉरपोरेट टैक्स दर प्रदान करती है और यूएई की आर्थिक विविधीकरण रणनीतियों और अंतरराष्ट्रीय कराधान मानकों के साथ संरेखित करने की प्रतिबद्धता में फ्री जोन की निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।
अनुवाद - पी मिश्र.