प्रमुख एआई कंपनियों की 100 से अधिक हस्तियों ने WGS में सरकारी नेताओं के साथ बैठक की

दुबई, 10 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- 12 से 14 फरवरी के बीच दुबई में आयोजित होने वाले आगामी वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अगली सीमाएं मुख्य विषयों में से एक हैं, क्योंकि विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में इसका गहरा प्रभाव है और यह दुनिया भर के समुदायों में संभावित बड़े बदलाव ला सकता है।

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 100 से अधिक हस्तियों और विशाल एआई कंपनियों के लीडर्स की मेजबानी करेगा और सरकारी नेताओं के साथ एआई के क्षेत्र में व्यापार मालिकों, विशेषज्ञों और प्रमुख खिलाड़ियों को बैठकों में साथ लाएगा, जिनका उद्देश्य ऐसे समाधान निकालना है जो सरकारों को एआई विकास के साथ तालमेल बनाए रखने और इसकी चुनौतियों से निपटने और इसकी महान क्षमता का उपयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए सशक्त बनाएं।

ऐसी बैठकों का उद्देश्य संवाद और साझेदारी के माध्यम से एआई चुनौतियों का सामना करने के लिए रूपरेखा तैयार करना भी है।

दुनिया भर के मंत्री

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट उन्नत प्रौद्योगिकी और एआई से जुड़े कई प्रमुख सरकारी नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठन के अधिकारियों की मेजबानी करेगा, जिनमें मिस्र में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. अम्र तलत; अज़रबैजान की सार्वजनिक सेवा और सामाजिक नवाचार राज्य एजेंसी के अध्यक्ष उल्वी मेहदीयेव; मॉरिटानिया के डिजिटल परिवर्तन और नवाचार मंत्री मोहम्मद अब्दुल्लाही लूली और अमेरिका की बौद्धिक संपदा के लिए वाणिज्य के अवर सचिव और अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय (USPTO) के निदेशक काथी विडाल भी शामिल हैं।

इसके अलावा चैट जीपीटी डेवलपर और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन; मेटा के उपाध्यक्ष और मुख्य एआई वैज्ञानिक यान लेकुन; NVIDIA के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग; SandboxAQ के सीईओ जैक हिदरी; बियॉन्ड लिमिट्स के सीईओ ए जे अब्दालत और अमेज़न के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी वर्नर वोगल्स सहित विशाल एआई कंपनियों के लीडर्स भी मौजूद हैं।

WGS में उपस्थित लोगों की सूची में कई शीर्ष विशेषज्ञ, सीईओ व प्रमुख एआई, उन्नत प्रौद्योगिकी व स्मार्ट एप्लिकेशन कंपनियों के संस्थापक और एआई एकीकरण के अग्रणी भी शामिल हैं।

प्रमुख क्षेत्रों में प्रभावशाली रुझान

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में एआई हितधारकों की यह शक्तिशाली सूची इस आयोजन की प्रमुख वैश्विक गति के साथ प्रमुख क्षेत्रों के वैश्विक रुझानों को आकार देने पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डालती है।

सरकारों की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए एक एजेंडा

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट का एजेंडा एआई और इसके अनुप्रयोगों के विभिन्न पहलुओं को संबोधित करने वाले सत्रों, कार्यशालाओं और साइड इवेंट से भरा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोरम अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहु-क्षेत्रीय साझेदारी के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा, जो सभी समुदायों के लाभ के लिए जिम्मेदार एआई-केंद्रित प्रगति को आगे बढ़ाएगा।

WGS एजेंडा में प्रमुख एआई कार्यक्रमों के डेवलपर्स के साथ विशेष संवाद एआई के युग में सरकारों की क्षमता बनाए रखने की क्षमता और एआई की भविष्य की नैतिकता को आकार देने में सरकारों की भूमिका के बारे में एक पैनल चर्चा भी शामिल है।

अनुवाद - पी मिश्र.