अबू धाबी, 10 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने विस्थापित फिलिस्तीनियों की आबादी वाले गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा क्षेत्र में एक ऑपरेशन शुरू करने के लिए इजराइली सेना की तैयारियों और ऑपरेशन के परिणामस्वरूप होने वाले गंभीर मानवीय परिणामों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है।
एक बयान में विदेश मंत्रालय ने सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी, जिससे अधिक निर्दोष लोगों की जान जाने और गाजा पट्टी में मानवीय तबाही बढ़ने का खतरा है।
मंत्रालय ने फिलिस्तीनी लोगों के किसी भी जबरन विस्थापन और अंतरराष्ट्रीय वैधता व अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानून के प्रस्तावों का उल्लंघन करने वाली सभी प्रथाओं की कड़ी निंदा की।
मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जान-माल के और नुकसान से बचने और कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में स्थिति को भड़काने से रोकने के लिए युद्धविराम तक पहुंचने के लिए तत्काल प्रयास करने का आह्वान किया। इसके अलावा मंत्रालय ने व्यापक और न्यायपूर्ण शांति प्राप्त करने के प्रयासों का आह्वान किया।
मंत्रालय ने एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के साथ दो-राज्य समाधान प्राप्त करने के लिए बातचीत पर लौटने के लिए यूएई की स्थिति की पुष्टि की।
अनुवाद - पी मिश्र.