WGS सरकारी अधिकारियों, अरब युवाओं के बीच संचार के लिए एक आदर्श मंच है: जॉर्डन के युवा मंत्री

दुबई, 11 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- जॉर्डन के युवा मंत्री मोहम्मद अल नबुलसी ने कहा कि वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट सरकारी अधिकारियों और अरब युवाओं के बीच अपने विचारों और प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और समाधान खोजने और उचित योजनाओं और रणनीतियों को विकसित करने के लिए उनके सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करने के लिए संचार का एक आदर्श मंच है।

अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में दुबई में WGS 2024 के प्री-समिट सम्मेलन के दिन शुरू हुई "युवा नेताओं के लिए अरब बैठक" के सत्र में अपनी भागीदारी के दौरान, अल नबुलसी ने पुष्टि किया कि वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट युवाओं की महत्वाकांक्षाओं और उनके बीच अरब एकीकरण के महत्व को रेखांकित करने का एक अनुकरणीय अवसर है।

जॉर्डन के युवा मंत्री ने वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के एजेंडे की प्रशंसा की, जिसे नियमित रूप से यूएई द्वारा आयोजित किया जाता है और साथ ही युवा नेताओं के लिए अरब बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें कई सत्र और कार्यशालाएं शामिल होती हैं जो अरब पहचान पर प्रकाश डालती हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.