अबू धाबी, 9 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए दो आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है, जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों मौतें हुईं और निर्दोष लोग घायल हुए।
एक बयान में विदेश मंत्रालय (MoFA) ने पुष्टि किया कि यूएई इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन में सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से सभी प्रकार की हिंसा और आतंकवाद को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है।
मंत्रालय ने पाकिस्तान की सरकार और जनता तथा इस अपराध के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व सहानुभूति व्यक्त की और साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अनुवाद - पी मिश्र.